दुर्ग. मोहन नगर थाना के पेट्रोलिंग जीप को क्षतिग्रस्त करने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इनमें सतीश बंजारे, सेवक राम, विक्रांत उर्फ गोलू और सोनू पटेल शामिल हैं। शुक्रवार रात 8 बजे सिकोला बस्ती में हुई घटना में पुलिस ने राजा राजपूत, रवि राजपूत, गिरिराज यादव समेत कुल 25 लोगों के खिलाफ अपराध कायम किया है। जेल भेजे गए युवकों को पुलिस ने आधी रात सिकोलाभाठा मातर कार्यक्रम स्थल से गिरफ्तार किया। घटना को देखते हुए सिकोलाबस्ती में बड़ी संख्या में बल तैनात किया गया था। गिरफ्तार आरोपियों की मदद से पुलिस अन्य आरोपी तक पहुंचने का प्रयास करते रही, लेकिन अन्य आरोपी पुलिस को देख घटनास्थल से भाग निकले।