28 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Chhattisgarh / Durg / चोरी के बाद दिखा रहे थे शान-ओ शौकत और सीधे पहुंच गए जेल

चोरी के बाद दिखा रहे थे शान-ओ शौकत और सीधे पहुंच गए जेल

कबाड़ी समान खरीदने के आड़ में सूने मकानों में चोरी करने वाले गिरोह को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है। मोहन नगर व पुलगांव क्षेत्र में चार स्थानों में चोरी की घटना को अंजाम दिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

दुर्ग

•

image

Satya Narayan Shukla

•

Updated: 4 Jul 2018, 10:59 PM IST

Durg crime

चोरी के बाद दिखा रहे थे शान-ओ शौकत, अब सीधे पहुंच गए जेल

दुर्ग. कबाड़ी समान खरीदने के आड़ में सूने मकानों में चोरी करने वाले गिरोह को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पंचशील नगर निवासी रवि कुमार भारती (21 वर्ष) व नयापारा निवासी नरेन्द्र निषाद उर्फ लालू (19 वर्ष) से चोरी का सामान जब्त किया है।जिसकी कीमत एक लाख रुपए होना बताया गया है।गिरोह में एक सदस्य नाबालिग है। आरोपियों ने मोहन नगर व पुलगांव क्षेत्र में चार स्थानों में चोरी की घटना को अंजाम दिया है।

पूरे शहर में गली गली फेरी लगाकर सुने मकान का रेकी करते थे

पुलिस को सूचना मिली थी कि नरेंद्र निषाद उर्फ लालू व उसके दो साथियों के भूमिका संदिग्ध है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की तो चोरी के चार प्रकरणों का खुलासा हुआ। पुलिस के मुताबिक कबाड़ सामान खरीदने के बहाने आरोपी पूरे शहर में गली गली फेरी लगाकर सुने मकान का रेकी करते हैं । इसके बाद चिन्हित मकान में चोरी करते है।

अनाप शनाप खर्च करना पड़ा भारी
चोरी करने के बाद आरोपी खूब खर्च करते थे। इसे देख लोगों को शंका हुई और पुलिस को सूचना दी। पूछताछ के दौरान आरोपी पहले टाल मटोल करते रहे। सख्ती बरतने पर नाबालिग सारी घटनाओं से पूरा पर्दा उठा दिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी नरेन्द्र निषाद उर्फ लालू चोरी के आरोप में जेल जा चुका है।

इन जगहों पर की थी चोरी
१.मोहन नगर थाना के सांईनगर उरला निवासी मीना पति सत्येन्द्र ठाकुर (41 वर्ष) के निवास से सोने चांदी के जेवरात व एक मोबाईल।
२. कांदबरी नगर निवासी राखी पति अरविंद सेन (28 वर्ष) के निवास से सोने चांदी के जेवरात व एक मोबाइल
३. कांदबरी नगर निवासी मनीश ठाकुर शर्मा (47 वर्ष) के निवास से नगदी व जेवरात।
४. जेवरा-सिरसा चौकी अंतर्गत चिखली निवासी सवित्री यादव पति नरेन्द्र यादव ( 45 वर्ष) के निवास से सोने चांदी के जेवरात।