
भाजपा पर्यवेक्षक ने गुप्त मतदान से पेटी में बंद कराया दावेदारों के भाग्य का फैसला
दुर्ग. चुनाव से पहले भाजपा के टिकट के दावेदारों को मतदान की प्रक्रिया से गुजरना पड़ा। भाजपा के प्रत्याशी चयन के इस नए फार्मूले में संगठन के बड़े पदाधिकारी मतदाता बनें। पार्टी संगठन द्वारा नियुक्ति पर्यवेक्षकों ने गुप्त मतदान से दावेदारों के भाग्य का फैसला पेटी में बंद कराया और राजधानी रायपुर ले गए। राजधानी में मतदान और दूसरे स्रोतों से सामने आए नामों के मिलान के बाद अंतिम नाम का फैसला होगा।
सुबह 11 बजे राजधानी से सीलबंद पेटी लेकर पर्यवेक्षक जिला भाजपा कार्यालय पहुंचे
प्रत्याशी चयन के इस नए फार्मूले का ऐलान एक दिन पहले ही किया गया। इसके तहत रविवार को सुबह 11 बजे राजधानी से सीलबंद पेटी लेकर पर्यवेक्षक सांसद दिनेशकश्यप, प्रदेश मंत्री व जगदलपुर के पूर्वमेयर किरण देव, प्रदेशमंत्री गिरधर गुप्ता जिला भाजपा कार्यालय पहुंचे। यहां करीब 3 घंटे चले मतदान में पर्यवेक्षकों ने दुर्ग शहर, पाटन और दुर्ग ग्रामीण के दावेदारों को लेकर जनमत संग्रह किया।मतदान के लिएतीनों विधानसभा के चुनिंदा पदाधिकारियों को बुलाया गया था। मतदान के कारण जिला भाजपा कार्यालय में गहमागहमी का माहौल रहा।
इस तरह कराया मतदान
मतदान के लिए पर्यवेक्षक अपने साथ विधानसभावार अलग-अलग सीलबंद पेटी लेकर पहुंचे थे।मतदाता के रूप में चिन्हित पदाधिकारियों को पर्चादेकर वरीयताक्रम में उनकी नजर में 3 श्रेष्ठ दावेदारों के नाम लिखने कहा गया।इन नामों की पर्चियों को सीलबंद पेटियों में बंद कराया गया। ये पेटियां अब सीधे राजधानी में प्रदेश आलाकमान के सामने खुलेगी।
इस तरह होगा श्रेष्ठ दावेदार का चयन
प्रदेश आलाकमान द्वारा पर्चा में लिखे गए नामों को क्रम के अनुसार अंक दिए जाएंगे। प्रत्येक पर्चे में पहले नंबर पर 10, दूसरे नंबर पर 7 और तीसरे नंबर पर 5 अंक दिएजाएंगे। सभी पर्चे के अंकों को मिलाकर श्रेष्ठ दावेदार का चुनाव किया जाएगा। इन नामों को दूसरे स्रोतों से तैयार कराए गए पैनल से साथ मिलाया जाएगा और प्रदेशस्तर अंतिम नाम का चयन किया जाएगा।
कहां-कितने मत और दावेदार
ये बने मतदाता
राष्ट्रीय व प्रदेश के पदाधिकारी, प्रदेशकार्यसमिति सदस्य, जिला व मंडल अध्यक्ष व महामंत्री, महापौर, सभापति, जिपं अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व सदस्य, जनपद अध्यक्ष व उपाध्यक्ष, मोर्चों के प्रदेश पदाधिकारी, पूर्व जिला अध्यक्ष, वर्तमान व पूर्व विधायक और सांसद।
भीड़ लेकर पहुंचे कई दावेदार
मतदान की प्रक्रिया से अनजान कईदावेदार समर्थकों की भीड़ लेकर दावेदारी के लिएजिला भाजपा कार्यालय पहुंचे। हालांकि ऐसे दावेदारों व भीड़ को पर्यवेक्षकों से मिलने नहीं दिया गया। मतदान व संपूर्ण प्रक्रिया बंद कमरे में पूरी की गई। मतदान के बाद पेटी सील कर पर्यवेक्षक राजधानी रवाना हो गए।
बातचीत
पेटी नहीं आलाकमान का होगा अंतिम फैसला - गुप्ता
मत संग्रह में पेटी में बंद नाम ही टिकट के दावेदार होंगे यह जरूरी नहीं हैं। पेटी में आए नाम दूसरे स्रोतों से मिले नामों के साथ मिलाए जाएंगे। इन नामों में से अंतिम नाम का फैसला पार्टी आलाकमान द्वारा लिया जाएगा।
मत संग्रह के लिए राजधानी से पहुंचे पर्यवेक्षक प्रदेश मंत्री गिरधर गुप्ता, सांसद दिनेश कश्पय और किरणदेव ने जिला भाजपा कार्यालय में उक्त बातें कही। पर्यवेक्षकों ने मत संग्रह के बाद पत्रकारों से भी संक्षिप्त बात की। इसमें उन्होंने यह जानकारी दी। टिकट चयन के लिए नए कवायद की जरूरत के प्रश्न पर पर्यवेक्षकों ने कहा कि इसकी जानकारी उन्हें भी नहीं दी गई है, लेकिन इससे बेहतर नाम सामने आएगा यह तय है। सवालों के जवाब में पर्यवेक्षकों ने दावा किया कि प्रक्रिया में पूरी पारदर्शिता बरती गई है व इसमें लॉबिंग जैसी शिकायत भी खत्म हो गई है।
Published on:
14 Oct 2018 07:58 pm
बड़ी खबरें
View Allदुर्ग
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
