
पुलिस को चकमा देने खिलौना लेकर पहुंचे और कार से निकाला प्रदेश सरकार का पुतला
दुर्ग. प्रदेश सरकार की दमनकारी नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन करने निकले आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता सरकार का पुतला नहीं जला पाए। वे पुलिस को भ्रमित करने हाथ में खिलौना लेकर शहीद चौक पर पहुंचे। जिसे पुतला समझ पुलिस ने जब्त कर किया। प्रदर्शनकारियों ने जैसे ही सरकार के प्रतीकात्मक पुतला को जलाने कार से निकाला पुलिस ने उसे भी जब्त कर लिया।
महाराणा प्रताप भवन से रैली के रूप में शाम 4 बजे शहीद चौक पहुंचे
आप पार्टी के कार्यकर्ता शंकर नगर स्थित महाराणा प्रताप भवन से रैली के रूप में शनिवार शाम ४ बजे शहीद चौक पहुंचे। वहां वे राज्य सरकार के विरोध में पुतला जलाने वाले थे। प्रदर्शन की सूचना मिलते ही शहीद चौक पर पुलिस पहले से मौजूद थी। शंकर नगर से शहीद चौक आते समय आप पार्टी के कार्यकर्ता के हाथ में खिलौना था। पुलिस ने उसे ही पुतला समझ पहले जब्त किया। बाद में कार्यकर्ताओं ने कार से पुतला निकालकर जलाने का प्रयास किया। पुलिस की नजर पड़ते ही उसे भी जब्त कर लिया। पुतला जब्त होने पर आप पार्टी के कार्यकर्ता नारेबाजी कर चौक से लौट गए।
कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण मे बताया दिल्ली में गुटखा पर प्रतिबंध लगाया गया
आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं का सम्मेलन भी हुआ। पार्टी के चुनाव संचालक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सलाहकार राकेश सिन्हा के अलावा छतीसगढ़ संगठन प्रभारी सूरज उपाध्याय व मीडिया प्रभारी उचित शर्मा ने कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया। राकेश सिन्हा ने कार्यकर्ताओं को पार्टी की ईमानदारी के संबंध मे घटना का उल्लेख करते कहा कि दिल्ली में गुटखा पर प्रतिबंध लगाया गया तब रजनीगंधा पान मसाला के एजेंट ने घूस देने की कोशिश की थी। उसे पकड़कर पुलिस को सौंप दिया गया। इसी ईमनादारी और निष्पक्ष कार्रवाई की तरह यहां के सभी कार्यकर्ताओं को काम करने के लिए प्रेरित किया। पार्टी के लिए समर्पित भाव से काम करने कहा।
Published on:
01 Jul 2018 10:22 pm
बड़ी खबरें
View Allदुर्ग
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
