script

अमरीका और यूरोप के इन देशों में बिना वीजा के घूम सकते हैं आप

Published: May 17, 2018 03:59:18 pm

Submitted by:

Saurabh Sharma

दुनिया में ऐसे 17 देश और हैं जहां भारतीय किसी तरह के वीजा बिना घूम सके हैं और आराम से आ-जा सकते हैं।

Free visa

नई दिल्‍ली। सभी भारतीयों को इस बात की जानकारी है कि नेपाल और भुटान में जाने के लिए किसी तरह का कोई वीजा नहीं लगता है। दुनिया में ऐसे 17 देश और हैं जहां भारतीय किसी तरह के वीजा बिना घूम सके हैं और आराम से आ-जा सकते हैं। इसमें कैरेबियन कंट्री से लेकर लैटिन अमेरिकी देश और यूरोप से लेकर अमेरिकी देश शामिल हैं। अगर आप गर्मियों की छुट्टियों में कहीं घूमने का प्‍लान बना रहे हैं तो इन देशों में से किसी को भी चूज कर सकते हैं।

इस एजेंसी ने तैयार की सूची
ऑर्टन कैपिटल फर्म नाम की एजेंसी ने इस लिस्‍ट को तैया किया है, जो दुनिया भर के सभी देशों के पासपोर्ट पर नजर रखती है। एजेंसी की ओर से passportindex.org वेबसाइट पर हर साल पावरफुल पासपोर्ट की लिस्‍ट जारी होती है। हर देश के पासपोर्ट से दूसरे देशो में मिलने वाली एंट्री को कैटेगराइज किया जाता है। इसमें तीन कैटेगरी होती है- पासपोर्ट रिक्‍वायर्ड एंट्री, वीजा ऑन अराइवल एंट्री और वीजा फ्री एंट्री। आज हम आपको ऐसे देशों से आपको रूबरू कराने जा रहे हैं। जिसमें आपको इस बात की भी जानकारी देंगे कि आप इन देशों में बिना वीजा के कितने दिनों तक ठहर सकते हैं।

इन देशों में ठहर सकते हैं इतने दिन

देशरीजनसमय सीमा
वानुवातूसाउथ पैसेफिक ओसियन6 महीने
त्रिनिदाद एंड टोबैकोकै‍रेबियन सागर6 महीने
सेंट विंसेट एंड द ग्रेनैडिनेसदक्षिणी कौरेबियन कंट्री1 महीना
सेनेगलअफ्रीका, वेस्ट कोस्ट90 महीना
सेंट किट्स एंड नेविसकैरेबियन और अटलान्टिक सागर1 महीना
फलस्तीनएशियाइनफिनिटी
माइक्रोनेसियावेस्ट पैसेफिक ओसियन30 दिन
मॉरिशसइंडियन रीजन60 दिन
मकाऊसाउथ कोस्‍ट चाइना30 दिन
जमैकाकैरेबियन सागर14 दिन
इंडोनेशियासाउथ ईस्‍ट एशिया30 दिन
हैतीअफ्रीकी देश90 दिन
ग्रेनेडाकैरेबियन कंट्री90 दिन
फिजीदक्षिणी प्रशांत सागर120 दिन
सल्वाडोरपैसेफिक ओसियन30 दिन
इक्वाडोरवेस्‍ट कोस्‍ट अमरीका90 दिन
डोमेनिकाकैरेबियन देश6 महीना
नेपालइंडियन रीजनइनफिनिटी
भूटानइंडियन रीजनइनफिनिटी

ट्रेंडिंग वीडियो