रघुराम राजन ने कहा कि हमें जल्द से जल्द अर्थव्यवस्था को खोलने की ओर कदम बढ़ाना होगा, क्योंकि हमारे पास दूसरे देशों की तरह अच्छी व्यवस्था नहीं है। इस तरह की घटनाएं वैसे तो कम ही अच्छा प्रभाव डालती हैं, लेकिन भारत के लिए ये मौका है कि वह अपनी इंडस्ट्री को दुनिया तक पहुंचाए। उन्होंने कहा कि जो आंकड़े हैं चिंता पैदा करने वाले हैं, सीएमआईई ने कहा कि 10 करोड़ लोग वर्कफोर्स से बाहर हो जाएंगे, हमें बड़े कदम उठाने होंगे।