इस बढ़ोतरी के बाद केंद्रीय कर्मचारियों का डियरनेस अलाउंस बढ़कर 17 फीसदी हो जायेगा। जी बिजनेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक, केंद्रीय सरकार के तहत आने वाले इन कर्मचारियों को इस बढ़ोतरी का लाभ अक्टूबर 2019 से मिलने लगेगा। अगर, केंद्र सरकार यह फैसला लेती है तो साल 2016 में 7वां पे कमीशन लागू होने के बाद केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में यह सबसे बड़ी बढ़ोतरी होगी।