7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

15 अगस्त को लॉन्च होगी दुनिया की सबसे बड़ी हेल्थ पॉलिसी, PM मोदी लालकिले से करेंगे एेलान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 अगस्त 2018 को इस हेल्थ पॉलिसी का एेलान करेंगे। इसे दुनिया की सबसे बड़ी हेल्थ पॉलिसी माना जा रहा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Manoj Kumar

•

Updated: 5 Aug 2018, 1:10 PM IST

Ayushman Bharat Yojana

15 अगस्त को लॉन्च होगी दुनिया की सबसे बड़ी हेल्थ पॉलिसी, PM मोदी लालकिले से करेंगे एेलान

नई दिल्ली। देशवासियों को एक के बाद एक तोहफा दे रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अब एक और तोहफा देने की तैयारी कर ली है। इस बार पीएम मोदी देशवासियों को दुनिया की सबसे बड़ी हेल्थ पॉलिसी आयुषमान भारत योजना का तोहफा देने जा रहे हैं। इस योजना के तहत देश के 10 करोड़ परिवारों को 5 लाख रुपए तक की हेल्थ सुविधाएं मुफ्त में दी जाएंगी। इस योजना को अमरीका की ओबामा केयर को बाद सबसे बड़ी हेल्थ बीमा योजना कहा जा रहा है। संभावना जताई जा रही है कि पीएम मोदी 15 अगस्त 2018 को लालकिले से होने वाले अपने संबोधन में इस योजना का एेलान कर सकते हैं। आपको बता दें कि इस योजना की घोषणा 2019 के बजट में की गई थी। 14 अप्रैल 2018 को छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में पीएम मोदी आयुष्मान भारत योजना के पहले अस्पताल का उद्घाटन भी कर चुके हैं।

ये है योजना

आयुष्मान भारत योजना के तहत देश के 10 करोड़ परिवारों को 5 लाख रुपए तक की स्वास्थ्य सुविधाएं मुफ्त में उपलब्ध कराई जाएंगी। इस योजना के तहत सभी तरह की बीमारियां कवर होंगी और योजना के लाभार्थी देश के किसी भी सरकारी या प्राइवेट अस्पताल में मुफ्त में इलाज कर सकेंगे। इस योजना का लाभ लेने के लिए उम्र, परिवार के सदस्यों की संख्या संबंधी कोई शर्त नहीं है। आयुष्मान भारत योजना के तहत लाभार्थी को अस्पताल में भर्ती रहने के अलावा बाद के खर्च को भी शामिल किया गया है। इस योजना का खर्च केंद्र सरकार और राज्य सरकारें मिलकर उठाएंगी। हालांकि योजना को लागू करने की पूरी जिम्मेदारी राज्य सरकारों की होगी।

प्रधानमंत्री ने ली तैयारियों की जानकारी

देश के 10करोड़ परिवारों को स्वास्थ्य बीमा प्रदान करने वाली आयुष्मान भारत योजना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक हैं। यही कारण है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद इस पर नजर बनाए हुए हैं। इस योजना को अमली जामा पहनाने का कार्य स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, नीति आयोग और पीएमओ के बड़े अधिकारी जुटे हैं। हाल ही में पीएम ने इन अधिकारियों के साथ बैठक कर योजना की तैयारियों की जानकारी ली। खबरों के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अधिकारियों से कहा है कि इस योजना में किसी भी तरह का फ्रॉड न हाे। मोदी केयर नाम से मशहूर हो रही इस योजना को पहले फेज में 12 राज्यों में लॉन्च करने की योजना बनाई जा रही है।