1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Cash Crunch: नोटों की किल्‍लत के बीच करेंसी माफिया भी सक्रिय, बाजार में न‍कली नोटों की भरमार

कैश क्रंच के चलते नकली नोटों के बाजार में आने की संभावना बढ़ गई है, जिसके बाद बैंक भी लोगों को नकली नोटों से बचने की सलाह दे रहे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Saurabh Sharma

•

Updated: 20 Apr 2018, 12:11 PM IST

Madhya Pradesh Assembly Speaker Dr sitasaran sharma news

Fake Note

नई दिल्‍ली। कैश की कमी और नोट छापने की स्‍याही के खत्‍म होने की खबर से करेंसी माफिया की चांदी हो गई है। नकली नोट बनाने वाला ग्रुप पूरी तरह से सक्रिय हो गया है। बैंक ग्राहकों से फेक करेंसी से बचने के लिए अपने ग्राहकों को चेतावनी दे रहे हैं। ताकि वो धोखे में आकर नकली नोटों के चक्‍कर में ना आ जाएं। सबसे ज्‍यादा नोट 2000 रुपए के अलावा और भी नोटों के नकली होने की संभावना जताई जा रही है। आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर मार्केट में 2000 रुपए के नोट के अलावा और कौन-कौन से नोटों के नकली होने की संभावना जताई जा रही है।

कैश क्रंच ने बढ़ाई लोगों की समस्‍या
नकदी की कमी की वजह से देश के कई राज्‍यों में समस्‍या पैदा हो गई है। लोगों के कई काम रुक गए हैं। यहां तक पिछले पांच दिनों से एक महिला बैंक के चक्‍कर लगा रही थी। लेकिन कैश ना होने की वजह से उसकी मौत हो गई। वहीं नोटों की छपाई में काम आने वाली स्‍याही खत्‍म होने की बात से और भी लोगों में डर बैठ गया कि उनका खुद का रुपया कब मिलेगा और इस समस्‍या को दूर होने में कितना समय लग जाएगा। वहीं दूसरी ओर बैंकों ने लोगों को नकली नोटों से बचने की सलाह दी है। जिससे आम लोगों में और दहशत फैल गई है।

करंसी माफिया हुए सक्रिय
जिस तरह से कभी 500 और 1000 रुपए के नोटों के नकली आने के बातें सामने आती रहती थी। वहीं 2000 रुपए के नोट के अलावा 500 रुपए के नए नोटों के भी नकली आने की संभावनाए जताई जा रही है। जानकारों की मानें तो करेंसी माफिया ऐसे माहौल का पूरा फायदा उठा सकते हैं। इसलिए लोगों को सकर्त रहने को कहा गया है। क्‍योंकि 2000 रुपए के नोटों की डिमांड ज्‍यादा है। ऐसे में नकली करेंसी बनाने वाले लोग 2000 रुपए के नोटों को मार्केट में उतारने फिराक में हैं। वहीं दूसरी ओर 500 रुपए का नकली नोट भी इसमें शातिल हो सकता है। क्‍योंकि 500 रुपए के नोटों की संख्‍या काफी कम हैं। ऐसे में 500 रुपए के नकली नोटों की खेप भी मार्केट में आ सकती है।

अंजान सलाह को ना मानें
बैंक अधिकारी ने नाम ना प्रकाशित करने की शर्त पर बताया कि हम लोगों के मन में कोई डर नहीं बना रहे हैं। लेकिन एक बात जरूर कहेंगे कि अगर कोई आपको 2000 रुपए के नोट देने को कहता है तो उस बात को बिल्‍कुल भी ना मानें। अगर आपके पास 2000 या 500 रुपए का नोट नहीं है बैंक में आए और वहीं से ही लें। अगर बैंक में पर्याप्‍त मात्रा में नोट होंगे तो आपको कोई इनकार नहीं करेगा। आपको बता दें कि पिछले दिनों में कर्नाटक में 2000 रुपए के नकली नोट बरामद किए गए थे, जिनकी कुल कीमत 7 करोड़ रुपए बताई जा रही थी। तब से मार्केट में नकली नोटों के होने की संभावना को बताया जा रहा है।