नई दिल्ली। दुनियाभर की सभी फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशंस और एजेंसीज वैश्विक महामंदी की ओर इशारा कर रहे हैं। वहीं वैश्विक जीडीपी के अनुमान को भी कम कर रहे हैं। भारत भी उसी मंदी का शिकार हो रह है। इसी वजह से दुनियाभर की एजेंसियां भारत की जीडीपी के अनुमान को लगातार कम कर रही है। कुछ दिन पहले फिच और घरेलू एजेंसी इंडिया रेटिंग्स की ओर से भी अनुमान को कम किया गया था। मूडीज और बाकी एजेंसिया भी भारत की जीडीपी ग्रोथ के अनुमान को कम कर रही हैं। अब एशियन डेवलपमेंट बैंक की ओर से भी भारत के जीडीपी ग्रोथ के अनुमान को कम कर दिया है। आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर एशियन डेवलपमेंट आउटलुक 2020 किस तरह की रिपोर्ट जारी की गई है।