नई दिल्ली: 20 लाख करोड़ के राहत पैकेज के बाद सरकार 28 मई को आर्थिक मुद्दों पर एक और बैठक करने वाली है। खबर तो ये भी है कि इस मीटिंग में विनिवेश ( Disinvestment ) मुद्दे पर अहम फैसला लिया जा सकता है। जी हां सरकार एक बार फिर से विनिवेश के मोर्चे पर सक्रिया हो रही है। 28 मई को इंटरमिनिस्ट्रियल ग्रुप ( img meeting ) की मीटिंग में SAIL के तीन प्लांट बेचने की प्रक्रिया पर फैसला संभव है। आपको बता दें कि sail के 3 प्लांट्स ASP दुर्गापुर, SSP सलेम और VISP भद्रावती को बेचने की योजना है। कल होने वाली इस बैठक में विनिवेश सचिव, स्टील सचिव, कानून मंत्रालय के सचिव शामिल हो सकते हैं।