नई दिल्ली। वैश्विक आर्थिक मंदी और ट्रेड वॉर के चलते चीन में महंगाई बीते 15 माह के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई है। चीन की इस महंगाई में अचानक इतनी तेजी का कारण पोर्क और फलों के दामों में तेजी को बताया जा रहा है। वहीं, दूसरी ओर अमरीका और चीन के बीच चल रहे ट्रेड वॉर की वजह से भी चीनी अर्थव्यवस्था को गहरा धक्का लगा है। यही, कारण है कि बुधवार को जारी हुए आंकड़ों के मुताबिक, चीन में कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स यानी सीपीआई फरवरी 2018 के बाद सबसे अधिकतम स्तर पर पहुंच गया है।