नई दिल्ली।पतंजलि के फाउंडर बाबा रामदेव को बड़ा झटका लगा है। वित्त वर्ष 2019-20 में पतंजलि की बिक्री में 10 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है जबकि बाबा रामदेव ने साल 2017 में उम्मीद जताई थी कि मार्च 2018 तक कंपनी की बिक्री दोगुनी से भी ज्यादा होकर 20,000 करोड़ रुपए पहुंच जाएगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। पतंजलि की बिक्री बढ़ने की जगह घटकर 8100 करोड़ रुपए पर पहुंच गई है।