अगर किसी कर्मचारी को है आपत्ति
सर्कूलर के अनुसार अगर किसी अफसर या फिर कर्मचारी को इस कटौती या यूं कहें कि सहयोग से आपत्ति है तो सूचना राजस्व विभाग के ड्रॉइंग एंड डिस्बर्सिंग ऑफिसर को दी जा सकती है। ऐसे कर्मचारियों को 20 अप्रैल 2020 तक से लिखित में अपने इंप्लॉय कोड के साथ अपने असहयोग की जानकारी देनी होगी। वहीं उस विभाग के कर्मचारी जो एक्टिव तौर पर कोरोना के खिलाफ लड़ाई में शामिल हैं, उन्हें भी अपनी एक दिन की सैलरी का योगदान फंड में करना पड़ सकता है।