देश में इस समय कुल 21 सरकारी बैंक हैं। इनमें से हाल ही में सरकार ने तीन बैंकों का विलय कर एक बैंक बनाने की घोषणा की है। जानकारों के अनुसार, आने वाले समय में सरकार पंजाब नेशनल बैंक के साथ अन्य बैंकों का मर्जर कर सकती है। संभावना जताई जा रही है कि ओबीसी, इलाहाबाद बैंक, कारपोरेशन बैंक और इंडियन बैंक का पंजाब नेशनल बैंक में विलय किया जा सकता है। रिपोर्ट के अनुसार, पंजाब नेशनल बैंक में तीन बैंकों की ही विलय कर सकती है। इसका कारण यह है कि सरकार तीन-तीन के ग्रुप में ही मर्जर करना चाहती है। दरअसल, सरकार बैंकों के मर्जर के जरिए अर्थव्यवस्था को मजबूती देना चाहती है और इसके संकेत सरकार ने पहले ही दिए थे। इसके अलावा कई ब्रोकरेज फर्म भी बैंकों के मर्जर की वकालत कर चुकी हैं।