नई दिल्ली : मोदी सरकार ( Modi Govt ) की नजर घरों में रखे सोने पर है और इसीलिए सरकार अब इस बहुमूल्य पीली धातु के बारे में एक नया नियम लाने वाली है । खबरों के मुताबिक वित्त मंत्रालय ( Finance Ministry ) भारत में गैरकानूनी रूप से घरों में रखे हुए सोने के ऊपर एमनेस्टी प्रोग्राम ( Amnesty Programme ) लाने का विचार कर रही है। इस प्रोग्राम के जरिए सरकार टैक्स चोरी और सोने के आयात ( Gold Import ) में कमी लाना चाहती है ।