उन्होंने बताया कि अप्रैल से 31 मर्इ तक भरे गए रिटर्न की संख्या 62.46 लाख रही, जबकि इससे पहले मार्च से 30 अप्रैल तक भरे गए रिटर्न की संख्या है। मंत्रालय के मुताबिक, मर्इ माह में जीएसटी से होने वाले 94,016 करोड़ रुपए के कर संग्रह में केन्द्रीय जीएसटी (सीजीएसटी) 15,866 करोड़ रुपए, राज्य जीएसटी (एसजीएसटी) 21,691 करोड़ रुपए आैर एकीकृत जीएसटी (आर्इजीएसटी) 49,120 करोड़ रुपए रहा। आपको बता दें कि तकनीकी रूप से ये ये संग्रह अप्रैल माह का है जिसकी गणना मर्इ माह में की गर्इ है।