नई दिल्ली। अाने वाले 21 जुलार्इ को जीएसटी परिषद की बैठक होने वाली है। इस बैठक में कर्इ अहम फैसले लिए जाने हैं। गौरतलब है पिछले साल 1 जुलार्इ को जीएसटी लागू होने के बाद से जीएसटी परिषद अपनी बैठकों में लगातार टैक्स स्लैब में कुछ न कुछ बदलाव करती आर्इ है। अब आने वाली बैठक में भी आम लोगों की परेशानियों को दूर करने के लिए जीएसटी परिषद सैनेटरी नैपकिन, हस्तशिल्प तथा हस्तशिल्प तथा हथकरघा से जीएसटी दरों को घटाने पर विचार कर सकती हैं। इसके अलावा भी सरकार कई और वस्तुओं पर दरें घटा सकती हैं।