नई दिल्ली। अफगानिस्तान, तुर्की और मिस्र से प्याज का आयात ( onion import ) बढ़ चुका है। देश के कई राज्यों के बाजारों में प्याज की खेप पहुंच रही है। दिल्ली, आंध्रप्रदेश के अलावा कई राज्यों में आयातित प्याज ( Imported Onion ) पहुंच चुकी है। जानकारों की मानें मानें तो पोर्ट से इन राज्यों में प्याज पहुंचाने का ट्रांसपोर्टेशन कॉस्ट ( transportation cost ) 55 रुपए से 60 रुपए के आसपास हो रहा है। ऐसे में उम्मीद लगाई जा रही है आने वाले दिनों में प्याज का खुदरा भाव ( onion retail price ) आधी हो सकती है। यानी खुदरा बाजार ( retail market ) में जो प्याज 150 रुपए किलो मिल रहा है वो ही 70 रुपए से 75 रुपए प्रति किलो के आसपास आने के आसार दिखाई दे रहे हैं।