10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

10 साल में दोगूनी हो जाएगी भारत की अर्थव्यवस्था : ADB

चालू वित्त वर्ष 2018-19 में भारतीय की अनुमानित 7 फीसदी की ग्रोथ रेट 'आश्चर्यजनक रूप' से तेज है: ADB
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Ashutosh Kumar Verma

•

Updated: 6 May 2018, 4:04 PM IST

Indian economy

नर्इ दिल्ली। चालू वित्त वर्ष 2018-19 में भारतीय की अनुमानित 7 फीसदी की ग्रोथ रेट 'आश्चर्यजनक रूप' से तेज है। अौर यदि विकास दर इसी रफ्तार से बढ़ता रहा तो आने वाले 10 साल में भारतीय अर्थव्यवस्था का आकार बढ़कर दोगूना हो जाएगा। ये बात एशियन डेवलपमेंट बैंक (एडीबी) के मुख्य अर्थशास्त्री यासुयुकी सावादा ने की है। भारत को 8 फीसदी की रफ्तार से बढ़ने को लेकर चिंता नहीं करनी चाहिए। बल्कि घरेलू डिमांड को बढ़ाने की काेशिश करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि, आर्थिक तेजी निर्यात के बजाय घरेलू मांग से अधिक संचालित होता है।

भारत बना रहेगा एशिया का सबसे तेजी से बढ़ने वाला अर्थव्यवस्था

एशियन डेवलपमेंट बैंक ने अुनमान लगाया है कि भारत वित्त वर्ष 2017-18 में 7.3 फीसदी आैर 2019-20 में 7.6 फीसदी के साथ एशिया का सबसे तेजी से बढ़ता हुआ अर्थव्यवस्था बना रहेगा। 31 मार्च को खत्म हुए वित्त वर्ष 2017-18 में भारतीय अर्थव्यवस्था की रफ्तार 6.6 फीसदी था जो कि इसके पिछले वित्त वर्ष 2016-17 के 7.1 फीसदी के मुकाबले कम था। सवादा ने कहा, 7 फीसदी की तेजी आश्चर्यजनक रूप से तेज है। यदि ये अगले 10 साल तक कायम रहता है तो भारतीय अर्थव्यवस्था का अाकार बढ़कर दोगुना हो जाएगा।

2.5 लाख करोड़ की है भारती य अर्थव्यवस्था

उन्होंने आगे कहा कि, अपने क्षेत्र में सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होना, मौजूदा वित्त वर्ष में 7.3 फीसदी आैर अगले में 7.6 फीसदी की रफ्तार से ग्रो करना भारत के लिए वाकर्इ में अभूतपूर्व है। मौजूदा समय में भारत की अर्थव्यस्था 2.5 लाख करोड़ रुपए के साथ दुनिया का पांचव सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था है। आर्थिक मामलों के सचिव सुभाष चंद्र गर्ग ने हाल ही में कहा था कि साल 2025 तक भारतीय अर्थव्यवस्था दोगूनी होकर 5 लाख करोड़ रुपए की हो जाएगी।

भारत को 8 फीसदी की दर से आगे बढ़ने पर नहीं करनी चाहिए चिंता

हालांकि सावादा ने ये भी कहा कि फिलहाल भारत के लिए 8 फीसदी की दर से आगे बढ़ना एक बडी़ चुनौती होगी। 7 फीसदी की तेजी एक अच्छी तेजी है आैर भारत को 8 फीसदी के बारे में चिंता नहीं करनी चाहिए।


निर्यात से ज्यादा घरेलू बाजार महत्वपूर्ण

जब उनसे पूछा गया कि क्या निर्यात सेक्टर रिवाइवल के लिए अहम है कि नहीं ? इसपर जवाब देते हुए सवादा ने कहा कि भारत की आधी ग्रोथ निवेश आैर निजी खपत से है। इसलिए घरेलू बाजार का भारत में ग्रोथ में बड़ा रोल है। भारत के ग्रोथ के लिए निर्यात एक जरूरी आंकड़ा नहीं है। इसके बजाय ग्रोथ को सपोर्ट करने के लिए घरेलू बाजार बहुत महत्वपूर्ण है।