31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IOCL ने दी जानकारी, तेल कंपनियों को 12 महीनों से नहीं मिला LPG सब्सिडी का पैसा

देश में चारों तरफ चुनाव परिणाम आने की चर्चा तेजी पर हैं सरकार ने तेल विपणन कंपनियों को रसोई गैस पर दी जाने वाली सब्सिडी का पैसा पिछले एक साल से नहीं दिया है इसके साथ ही पीएम मोदी के द्वारा लागू की गई प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत किसानों को दी जाने वाली सिक्योरिटी मनी का पैसा भी अभी तक लोगों के खाते में नहीं पहुंचा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Shivani Sharma

•

Updated: 20 May 2019, 3:50 PM IST

gas cylinder

IOCL ने दी जानकारी, तेल कंपनियों को 12 महीनों से नहीं मिला LPG सब्सिडी का पैसा

नई दिल्ली। देश में एक तरफ जहां चुनाव परिणाम आने की चर्चा तेजी पर है वहीं, सरकार ने तेल विपणन कंपनियों को रसोई गैस पर दी जाने वाली सब्सिडी का पैसा पिछले एक साल से नहीं दिया है। इसके साथ ही पीएम मोदी के द्वारा लागू की गई प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत किसानों को दी जाने वाली सिक्योरिटी मनी का पैसा भी अभी तक लोगों के खाते में नहीं पहुंचा है। इसके साथ ही आपको बता दें कि रविवार को आए एग्जिट पोल के नतीजों के बाद एक बार फिर से एनडीए की सरकार बनती हुई नजर आ रही है।


IOCL के अध्यक्ष ने दी जानकारी

देश की सबसे बड़ी तेल कंपनी आईओसीएल के अध्यक्ष संजीव सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि वित्त वर्ष 2018-19 में रसोई गैस तथा मिट्टी के तेल की सब्सिडी और उज्ज्वला योजना की सिक्यूरिटी मनी के कुल 19,278 करोड़ रुपए सरकार से नहीं मिले हैं। इसमें अकेले रसोई गैस की सब्सिडी का 13,883 करोड़ रुपए बकाया है। यह राशि जून 2018 से मार्च 2019 के बीच की है।


ये भी पढ़ें: देश की जनता का मिजाज जानने के लिए खर्च होते हैं करोड़ों रुपए, ये कंपनियां कराती हैं एग्जिट पोल


सरकार ने नहीं किया भुगतान

आपको बता दें कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत कनेक्शन तत्काल नि:शुल्क दिया जाता है। इसमें गैस सिलेंडर की सिक्योरिटी राशि तेल कंपनियों को सरकार से मिलती है, जिसका बीजेपी सरकार ने भुगतान नहीं किया है। गैस चूल्हे की कीमत तेल विपणन कंपनियां बाद में वसूल करती हैं। इसके लिए उपभोक्ता को तब तक रिफिल पर सब्सिडी नहीं मिलती जब तक चूल्हे की कीमत वसूल न हो जाए। इसके साथ ही सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि उज्ज्वला योजना की सब्सिडी का 2 हजार करोड़ रुपए सरकार के पास बकाया है। इसके अलावा मिट्टी के तेल की सब्सिडी का 3,395 करोड़ रुपए भी उसे सरकार से अभी मिलना है।

Business जगत से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर और पाएं बाजार,फाइनेंस,इंडस्‍ट्री,अर्थव्‍यवस्‍था,कॉर्पोरेट,म्‍युचुअल फंड के हर अपडेट के लिए Download करें patrika Hindi News App.
( ये न्यूज एजेंसी