30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पीएम मोदी के सत्ता में आते ही शुरू हुई महंगाई की मार, एक बार फिर बढ़े गैस सिलेंडर के दाम

गैस सिलेंडर की कीमतों में हुआ बड़ा बदलाव सब्सिडी वाले LPG गैस सिलेंडर की कीमतों में 1.23 रुपए की बढ़ोतरी की गई है देश की सबसे बड़ी तेल मार्केटिंग कंपनी आईओसीएल ने दी जानकारी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shivani Sharma

•

Updated: 1 Jun 2019, 11:20 AM IST

gas cylinder

पीएस मोदी के सत्ता में आते ही शुरू हुई महंगाई की मार, एक बार फिर बढ़े गैस सिलेंडर के दाम

नई दिल्ली।मोदी सरकार के आते ही महंगाई की मार पड़नी शुरू हो गई है। जून में एक बार फिर गैस सिलेंडर के दाम बढ़ गए हैं। बिना सब्सिडी वाला घरेलू एलपीजी सिलेंडर आज से 25 रुपए महंगा हो गया है। वहीं, सब्सिडी वाला LPG सिलेंडर 1.23 रुपए महंगा हो गया है। इससे पहले अप्रैल और मई में भी गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी की गई थी।


आईओसीएल ने दी जानकारी

देश की सबसे बड़ी तेल मार्केटिंग कंपनी आईओसीएल ( IOCL ) ने जानकारी देते हुए बताया कि दिल्लीवासियों को 1 जून से सब्सिडी वाले गैस सिलेंडर के लिए 497.37 रुपए चुकाने होंगे। सब्सिडी वाले LPG गैस सिलेंडर की कीमतों में 1.23 रुपए की बढ़ोतरी की गई है। मई में दिल्लीवासियों को सिलेंडर खरीदने के लिए 496.14 रुपए देने होते थे।

मई में भी बढ़े थे दाम

अगर हम बिना सब्सिडी वाले LPG सिलेंडर के दाम की बात करें तो पहले इसकी कीमत 725 रुपए थी जो जून में बढ़कर 737.50 रुपए हो गई है। इससे पहले 1 मई और 1 अप्रैल को गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी की गई थी। मई में सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलेंडर के भाव में 28 पैसे की बढ़ोतरी की गई थी, जिसके बाद मई में सब्सिडी वाले गैस सिलेंडर की कीमत 495.86 रुपए से बढ़कर 496.14 रुपए हो गई थी।


ये भी पढ़ें: 1 जून से आपकी जिंदगी में होने जा रहे ये बड़े बदलाव, आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर


2014 से अब तक 100 रुपए की हुई है बढ़ोतरी

अगर हम गैस सिलेंडर की कीमतों की साल 2014 से तुलना करें तो सब्सिडी वाले सिलेंडर के दाम में औसतन 100 रुपए की बढ़ोतरी हुई है। मई 2014 में भाजपा सरकार पहली बार सत्ता में आई थी, तब सब्सिडी वाला LPG सिलेंडर 414 रुपये में मिलता था। आपको बता दें कि औसत अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क दर और विदेशी मुद्रा के एक्सचेंज रेट के हिसाब से ही गैस सिलेंडर के दाम तय किए जाते हैं। इसी कराण से हर महीने LPG सिलेंडर की कीमतों में बदलाव किया जाता है।


यहां से ले सकते हैं जानकारी

इसके अलावा गैस सिलेंडर की कीमतों की अधिक जानकारी के लिए आप कंपनी की बेवसाइट https://www.iocl.com/products/indanegas.aspx पर जा सकते हैं। यहां आपको सभी सिलेंडरों की कीमतों की जानकारी दी गई है।

Business जगत से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर और पाएं बाजार,फाइनेंस,इंडस्‍ट्री,अर्थव्‍यवस्‍था,कॉर्पोरेट,म्‍युचुअल फंड के हर अपडेट के लिए Download करें patrika Hindi News App.