30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

1 जून से आपकी जिंदगी में होने जा रहे ये बड़े बदलाव, आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर

एक जून यानी कल से आम आदमी की जिंदगी में काफी बदलाव होने जा रहे हैं इन बदलावों से आपकी जिंदगी पर सीधा असर पड़ेगा ये बदलाव बैंक, पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस से जुड़े हुए हैं
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shivani Sharma

•

Updated: 1 Jun 2019, 11:47 AM IST

money

1 जून से आपकी जिंदगी में होने जा रहे ये बड़े बदलाव, आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर

नई दिल्ली। एक जून यानी कल से आम आदमी की जिंदगी में काफी बदलाव होने जा रहे हैं। इन बदलावों से आपकी जिंदगी पर सीधा असर पड़ेगा क्योंकि ये बदलाव बैंक , पेट्रोल-डीजल , रसोई गैस से जुड़े हुए हैं। इसके अलावा आपको बता दें कि rbi की ओर से पैसों के लेनदेन में भी काफी बदलाव किए जा रहे हैं। आइए आज हम आपको बताते हैं कि किन चीजों में बदलाव होने जा रहा है-


RTGS की समय सीमा में होगा बदलाव

आपको बता दें कि 1 जून से RTGS ट्रांजेक्शन करने की समय सीमा को बढ़ा कर शाम 6 बजे तक कर दिया जाएगा। RTGS ट्रांजेक्शन का समय पहले 4:30 बजे तक था, जिसको अब बढ़ा दिया गया है। वहीं, शनिवार को आप सुबह 9 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक पैसों का लेन-देन कर सकते हैं। RTGS का यूज दो लाख रुपए या उससे ज्यादा के ट्रांजेक्शन के लिए किया जाता है। इसकी अधिकतम लिमिट की कोई सीमा नहीं है। RBI के आंकड़ों के मुताबिक, अप्रैल 2019 में RTGS के जरिए 112 लाख करोड़ रुपये का लेन-देन किया गया।


ये भी पढ़ें: ट्रेड वॉर को लेकर हमलावर हुआ चीन, कहा- खुले आर्थिक आतंकवाद पर उतरा अमरीका


बिना हेलमेट नहीं खरीद पाएंगे पेट्रोल

इसके अलावा पेट्रोल-डीजल खरीदने वाले लोगों के लिए बुरी खबर है क्योंकि अब से उत्तर प्रदेश के नोएडा और ग्रेटर नोएडा में बिना हेलमेट के किसी भी पेट्रोल पंप पर पेट्रोल नहीं मिलेगा। आपको बता दें कि ये कदम आपकी सुरक्षा और सेफ्टी के लिए उठाया गया है।

बसों में लगेंगे पैनिक बटन

महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सरकार ने सभी पब्लिक ट्रांसपोर्ट वीकल्स में पैनिक बटन लगाने के निर्देश दिए हैं। इसको लेकर सभी जगह काम चल रहा है। इसके अलावा डीटीसी और क्लस्टर स्कीम की कुछ बसों में पैनिक बटन लगा दिए गए हैं और खबर आ रही है कि अगले महीने से आप दिल्ली की सड़कों पर नई बसों को दौड़ता हुआ देखेंगे।


ये भी पढ़ें: मोदी की ताजपोशी में शामिल हुए ये दिग्गज कारोबारी, मुकेश अंबानी भी रहे मौजूद


महंगा हो सकता है रसोई गैस सिलेंडर

पिछले दो महीनों से गैस सिलेंडर की कीमतों में बदलाव हो रहे हैं और लोगों का मानना है कि 1 जून को भी रसोई गैस की कीमतों में बढ़ोतरी हो सकती है। 1 मई को ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम मई में 28 पैसे बढ़ाएं थे। इसके अलावा अगर गैर सब्सिडी वाले सिलेंडर की बात करें तो उस पर 6 रुपए बढ़ाए गए थे।

कार खरीदना हुआ महंगा

अगर आप आर्मी की कैंटीन से कार खरीदने के बारे में विचार कर रहे हैं तो आपकी जेब पर असर पड़ने वाला है क्योंकि 1 तारीख से आपको कार खरीदने के लिए ज्यादा पैसे चुकाने होंगे। दरअसल, व्हीकल्स पर सीएसडी CSD कैंटीन के खर्च को कम करने के लिए सेना ने नया नियम प्रस्तावित किया है, जिसके तहत सैन्य अधिकारी 12 लाख तक का वाहन (जीएसटी हटाकर) कैंटीन से खरीद सकेंगे।

Business जगत से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर और पाएं बाजार,फाइनेंस,इंडस्‍ट्री,अर्थव्‍यवस्‍था,कॉर्पोरेट,म्‍युचुअल फंड के हर अपडेट के लिए Download करें patrika Hindi News App