मूडीज की ओर से जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार इस समय सबसे बड़ा जोखिम में एशिया-प्रशांत, मध्य पूर्व और उत्तरी अफ्रीका और लैटिन अमरीका में बी-रेटेड देशों पर है। कमजोर ऋण वहन क्षमता, विदेशी मुद्रा पर निर्भरता के कारण इन देशों की अर्थव्यवस्था में तेजी से गिरावट देखी जा रही है। इसके साथ ही मूडीज ने कहा कि पाकिस्तान के साथ-साथ कई अन्य देशों के हालात भी काफी खराब हो गए हैं। एजेंसी ने आगे चेतावनी देते हुए कहा है कि कर्ज लेने के कारण पाकिस्तान, श्रीलंका, मिस्र, अंगोला और घाना आने वाले समय में सबसे ज्यादा गिरावट देखेंगे।