15 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कैराना की जंगः मृगांका की संपत्ति से 32 गुना कम है तबस्सुम की दौलत

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के इस इलाके में बीजेपी के हुकुम सिंह का राज था, लेकिन कुछ महीनों पहले उनकी मौत होने के बाद अब दोबारा चुनाव हो रहे हैं।

2 min read
Google source verification

image

Saurabh Sharma

May 31, 2018

Kairana

कैराना की जंगः मृगांका की संपत्ति से 32 गुना कम है तबस्सुम की दौलत

नर्इ दिल्ली। देश में आज उपचुनावों के नतीजे सामने आ रहे हैं। मुंबर्इ, कर्नाटक, मेघालय आैर उत्तराखंड में हुए लोकसभा आैर विधानसभा चुनावों में बीजेपी आैर कांग्रेस के बीच जंग देखने को मिल रही है। लेकिन एक सीट पर पूरे देश की नजर है आैर वो कैराना। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के इस इलाके में बीजेपी के हुकुम सिंह का राज था, लेकिन कुछ महीनों पहले उनकी मौत होने के बाद अब दोबारा चुनाव हो रहे हैं। बीजेपी की आेर से हुकुम सिंह की बेटी मृगांका सिंह आैर सामने हैं पूर्व सांसद मुन्नवर हसन की पत्नी आैर RLD प्रत्याशी तबस्सुम हसन। नतीजों के आंकड़ों में तबस्सुम मृगांका से काफी अागे हैं। उनकी जीत भी तय मानी जा रही है। लेकिन शायद आपको इस बात की जानकारी नहीं होगी कि मृगांका संपत्ति के मामले तबस्सुम से काफी आगे है। आइए आपको भी बताते हैं मृगांका सिंह आैर तबस्सुम के पास कितनी संपत्ति है?

एक करोड़ की भी प्राॅपर्टी नहीं तबस्सुम के पास
पहले बात तबस्सुम की बात करें तो आरएलडी प्रत्याशी के पास एक करोड़ रुपए की प्राॅपर्टी नहीं है। चुनाव से पहले इलेक्शन कमीशन को दिए एफिडेविट में तबस्सुम के पास अचल संपत्ति मात्र 96,50000 रुपए की है। जबकि चल संपत्ति की बात करें तो कुल 6505160 रुपए है। जिनमें से कैश 50 हजार रुपए है। बात अगर जेवर की करें तो वो भी 3,20,000 रुपए की है। एफिडेविट के अनुसार तबस्सुम के बैंकों में बैलेंस 61,35,160 रुपए है।

तबस्सुम हसन की दौलत
हाथ में नकदी - 50 हजार
जेवर - 3,20,000
बैंक बैलेंस - 61,35,160
कुल चल संपत्ति - 6505160
अचल संपत्ति - 96,50000

मृगांका की 32 गुना ज्यादा दौलत
वहीं बात मृगांका सिंह की बात करें तो तबस्सुम के मुकाबले 32 गुना से ज्यादा दौलत है। मृगांका सिंह के हाथों में नकदी भी तबस्सुम के मुकाबले 3 गुना ज्यादा डेढ़ लाख रुपए है। जबकि उनके पास ज्वेलरी भी 13 लाख रुपए की है। बैंक बैलेंस के मामले में भी मृगांका सिंह कहीं ज्यादा आगे है। उनके बैंक में 87,70,509 रुपए है। जबकि अचल संपत्ति की बात करें तो तबस्सुम के मुकाबले 32 गुना से भी ज्यादा है। मृगांका सिंह के पास 32.35 करोड़ की प्राॅपर्टी है।

मृगांका सिंह की दौलत
हाथ में नकदी - 1.5 लाख
जवेलरी - 13 लाख
बैंक बैलेंस - 87,70,509
कुल – 1,05,28,880
अचल संपत्ति - 32.35 करोड़

तबस्सुम जीत की आेर
अगर चुनावी जीत की बात करें तो तबस्सुम मृगांका से करीब 50 हजार वोटों से आगे चल रही है। शुरूआती रुझानों में मृगांका आगे चल रही थी लेकिन बाद में तबस्सुम ने जो रफ्तार पकड़ी उसके बाद काफी आगे निकलती गर्इ। कैराना सीट पर अगर भाजपा की हार होती है जो लगभग तय मानी जा रही है, उससे सीएम योगी आदित्यनाथ आैर पीएम नरेंद्र मोदी को बड़ा झटका लगेगा। क्योंकि योगी आैर मोदी खुद इस सीट पर जीत के लिए चुनावी रैलियां कर चुके हैं।