11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजनीति के बाद अब मुलायम-अखिलेश का नया कारोबार, पिता खोलेंगे लाइब्रेरी तो बेटा खिलाएगा खाना

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव इन दिनों अपने लिए नया करियर तलाश रहे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Manoj Kumar

•

Updated: 4 Jul 2018, 3:46 PM IST

akhilesh yadav

राजनीति के बाद अब मुलायम-अखिलेश का नया कारोबार, पिता खोलेंगे लाइब्रेरी तो बेटा खिलाएगा खाना

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव इन दिनों अपने लिए नया करियर तलाश रहे हैं। एक हिन्दी अखबार के अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जल्द ही होटल इंडस्ट्री में कदम रख सकते हैं। इसके लिए उन्होंने तैयारी भी शुरू कर दी है। खबरों के अनुसार अखिलेश यादव ने लखनऊ में होटल खोलने के लिए लखनऊ विकास प्राधिकरण में आवेदन कर दिया है। अखिलेश यहां पर थ्री या फाइव स्टार होटल खोल सकते हैं। अखिलेश के इस होटल में उनकी सांसद पत्नी डिंपल यादव भी साझेदार होंगी। होटल बनाने के लिए दोनों ने संयुक्त रूप से आवेदन किया है। अखिलेश का यह होटल लखनऊ में विक्रमादित्य मार्ग पर बनाया जाएगा।

मुलायम सिंह बनाएंगे लाइब्रेरी
सपा के पूर्व अध्यक्ष और संरक्षक मुलायम सिंह ने भी अपने लिए नए काम का चयन कर लिया है। सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव लखनऊ में एक विशाल लाइब्रेरी खोलने की तैयारी कर रहे हैं। मुलायम की यह लाइब्रेरी अखिलेश यादव के होटल के ठीक बगल में होगी। लाइब्रेरी के निर्माण के लिए जरूरी मंजूरी लेने के लिए मुलायम सिंह यादव की तरफ से एलडीए में आवेदन भी कर दिया गया है। खबरों के अनुसार मुलायम सिंह यादव विक्रमादित्य मार्ग पर 23 हजार वर्ग फुट के प्लॉट में लाइब्रेरी खोलेंगे। माना जा रहा है कि इस लाइब्रेरी में समाजवाद और लोहिया से जुड़ी किताबें लोगों के लिए उपलब्ध होंगी।

जल्द मिल सकती है मंजूरी
खबरों के अनुसार अखिलेश यादव और मुलायम सिंह यादव के आवेदन पर सभी विभागों ने जमीन और कागजात संबंधी जांच पड़ताल पूरी कर ली है। जल्द ही दोनों को निर्माण कार्य के लिए मंजूरी मिल सकती है। एलडीए से जुड़े सूत्रों के अनुसार अखिलेश यादव हिबिस्कस होटल के नाम से अपना होटल बनाएंगे। इस होटल में उनकी पत्नी डिंपल यादव भी पार्टनर होंगी। आपको बता दें कि हाल ही में सरकारी आवास को लेकर चर्चा में रहे अखिलेश यादव और मुलायम सिंह यादव ने लखनऊ में ही नया घर खरीदा है। अखिलेश ने नए घर में रहना भी शुरू कर दिया है।