8 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Emirates एयरलाइंस ने बंद किया ‘हिन्दू मील’, कंपनी ने बतार्इ ये बड़ी वजह

दुबर्इ की बड़ी एयरलाइंस कंपनी Emirates में यात्रियों को अब 'हिन्दू मील' नहीं मिलेगा।

2 min read
Google source verification
Emirates Airways

Emirates एयरलाइंस ने बंद किया 'हिन्दू मील', कंपनी ने बतार्इ ये बड़ी वजह

नर्इ दिल्ली। अब आपको दुबर्इ के सबसे बड़ी एयरलाइंस कंपनी Emirates में यात्रा करने के पर 'हिन्दू मील' नहीं मिलेगा। क्योंकि कंपनी ने इसे अपने मेन्यू कार्ड से हटाने का फैसला किया है। आपको बता दें कि कर्इ अंतरराष्ट्रीय विमान कंपनियों ने अपने यात्रियों के धार्मिक अास्था को ध्यान में रखते हुए खाने की सुविधा प्रदान करती हैं। यात्रियों को अपने पसंद के खाने के लिए पहले से बुकिंग करनी होती है। लेकिन अगर आप Emirates के फ्लाइअ से अंतरराष्ट्रीय यात्रा करते हैं तो अब आपको ये सुविधा नहीं मिलेगी।


शाकाहारी आउटलेट्स से खाना आॅर्डर करने का विकल्प

एक अंग्रेजी अखबार के मुताबिक, इस विमान कंपनी ने कहा है कि जो यात्री अपने धार्मिक आस्था के हिसाब से खाना चाहते हैं तो वे क्षेत्रीय शाकाहारी आउटलेट्स से खाना आॅर्डर कर सकते हैं। एयरलाइन ने कहा है कि क्षेत्रीय आउट्लेट्स से विमान के अंदर खाना डीलीवरी का विकल्प मौजूद है। इस तरह कंपनी ने यात्रियों के असुविधा का ख्याल रखा है। इन आउटलेट्स पर हिन्दू मील, जैन मील, भारतीय शाकाहारी खाना, कोशर मील आैर बीफ व मांसाहारी रहित खाना उपलब्ध हैं।


अंतरराष्ट्रीय एयरलाइंस में धार्मिक आस्था के आधार पर मिलता है खाना

गौरतलब है कि अधिकतर अंतरराष्ट्रीय विमानों में यात्रियों के लिए शाकाहारी आैर मांसाहारी खाने का विकल्प होता है। इससे उन यात्रियों को काफी सहूलियत होती है जो बीफ या पोर्क वाले खाना नहीं खाते हैं। यहां तक की एयर इंडिया आैर सिंगापुर एयरलाइंस में भी धार्मिक आस्था के आधार पर खाने का विकल्प होता है।


एयरलाइंस ने बयान जारी कर दी सफार्इ

Emitrates एयरलाइंस ने अपने तरह से जारी बयान में कहा है कि, हमे यात्रियों से इसे लेकर लगातार सुझाव मिल रहे थे जिसके बाद हमने हिंदु मील के विकल्प को बंद करने का फैसला लिया है। एयरलाइंस ने आगे कहा कि Emirates हिन्दू मील के विकल्प का बंद कर रहा है। हम लगातार विमान में यात्रियों से सुविधाआें को लेकर सुझाव आैर फीडबैक लेते रहे हैं। हमने ये फैसला इसी आधार पर लिया है। विमान कंपनी ने अपने वेबसाइट पर मेन्यू की सूची में भी बदलाव कर दिया है।