महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान करते हुए वित्त मंत्री ने कहा, जिन महिलाओं का जनधन खाता है, उन्हें 5000 रुपए का ओवर ड्राफ्ट मिलेगा। साथ ही ऐसी महिलाओं को 1 लाख रुपए का मुद्रा लोन भी मिलेगा। वित्त मंत्री ने कहा कि समाज में महिलाओं की भागीदारी कैसे बढ़ाई जाए, इसके सुझाव देने के लिए एक कमेटी का गठन किया जाएगा। इसमें सरकार के साथ ही निजी क्षेत्र को लोग शामिल होंगे।