नई दिल्ली। भारतीय रेल ने यात्रियों को बड़ा तोहफा दिया है। आज यानि 16 अप्रैल से राजधानी, शताब्दी, दूरंतो समेत कई ट्रेनों का किराया कम हो गया है। दरअसल सरकार ने देश की सभी प्रीमियम ट्रेनों के किराए में खाने के चार्ज में लगने वाले जीएसटी को 18 फीसदी से घटाकर 5 फीसदी कर दिया गया है। इन ट्रेनों में 16 तारीख से कटने वाले टिकट में खाने का चार्ज की जीएसटी केवल 5 फीसदी हो गई है। आपको बता दें कि अब तक केवल लंबी दूरी के सामान्य ट्रेन के खाने में ही 5 फीसदी का जीएसटी था। लेकिन अब शताब्दी, राजधानी, दूरंतो में ट्रेन के टिकट के साथ खाने के चार्ज पर 5 फीसदी जीएसटी लगा करेगा तो पहले 18 फीसदी था।