27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

डोनाल्ड ट्रंप के इस फैसले से छा सकता है अापके दिवाली पर अंधेरा! ये है सबसे बड़ी वजह

दिवाली से ठीक पहले र्इरान पर अमरीका द्वारा प्रतिबंध लगने के बाद तेल की कीमतों में तेजी आ सकती है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Ashutosh Kumar Verma

•

Updated: 26 Oct 2018, 7:58 PM IST

Donald Trump

डोनाल्ड ट्रंप के इस फैसले से छा सकता है अापके दिवाली पर अंधेरा!, ये है सबसे बड़ी वजह

नर्इ दिल्ली। दिवाली से ठीक दो दिन पहले यानी 5 नवंबर को अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा र्इरान पर लगाया गया प्रतिबंध लागू होने वाला है। अमरीका द्वारा र्इरान पर इस प्रतिबंध लगने के बाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों को 85 डाॅलर प्रति बैरल तक जाने की संभावना है। यदि एेसा होता है तो घरेलू बाजार में भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में इजाफा होगा जिसमें बीते 9 दिनों से गिरावट दर्ज की जा रही है।


85 डाॅलर प्रति बैरल तक पहुंच सकता है कच्चे तेल का भाव

एक वैश्विक रेटिंग एजेंसी केयर रेटिंग की हालिया रिपोर्ट के मुताबिक, र्इरान पर प्रतिबंध लगने के बाद छोटी अवधि में, ब्रेंट क्रुड आॅयल का भाव 85 डाॅलर प्रति बैरल के पार जा सकता है। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि सउदी पत्रकार जमाल खशोग्गी की मौत के बाद अमरीका आैर सउदी अरब में तल्खी बढ़ी है। जबकि दूसरी तरफ सर्दियों की शुरुआत से ठीक पहले लिबिया व वेनेजुएला कच्चे तेल की कीमतों में इजाफा कर सकते हैं।


बीते 9 दिनों से हो रही पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कटौती

गौरतलब है कि न्यूज एजेंसी राॅयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक सउदी अरब के आेपेक गवर्नर ने कहा था कि बाजार में आेवरसप्लार्इ देखने को मिल सकती है। इसके बाद कच्चे तेल की कीमतें 80 डाॅलर प्रति बैरल तक हो गया था। इसी दाैरान घरेलू तेल कंपनियां बीते 9 दिनों से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार कटौती करते हुए आम लोगों को राहत दे रही हैं। शुक्रवार को भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कटौती देखने को मिली। हालांकि जानकारों का कहना है कि र्इरान पर प्रतिबंध लगने के बाद तेल की कीमतों में एक बार फिर तेजी देखने को मिल सकती है।