
भूलकर भी न खरीदें विजय माल्या की कंपनी के शेयर, आयकर विभाग ने जारी की चेतावनी
नई दिल्ली। आयकर विभाग ने विजय माल्या को लेकर आम लोगों को एक खास बात के लिए आगाह किया है। आयकर विभाग ने लाेगों को से कहा है कि वो भगोड़ा शराब कारोबारी विजय माल्या की कंपनी के 41 लाख शेयरों को भूलकर भी न खरीदें। बता दें कि इसे कर्ज वसूल प्राधिकरण-2 र्इ-नीलामी के लिए 30 अक्टूबर को बिक्री कर रही है।
30 अक्टूबर को होनी है शेयरो की नीलामी
आयकर विभाग अधिकारी एन राठी के मुताबिक, विभाग ने विजय माल्या की कंपनी यूनाइटेड रेसिंग एंड ब्लडस्टाॅक् ब्रीडर्स लिमिटेड के शेयरों को खरीदने से पहले सावधानी बरतने की सलाह दी है। हमने कहा है कि नीलामी में खरीदारी वे खुद की जोखिम पर करें, क्योंकि ये टैक्स चोरी के मामले में हमारे कस्टडी में है। बताते चलें कि प्राधीकरण यूनाइटेड रेसिंग एंड ब्लडस्टाॅक ब्रीडर्स लिमिटेड में माल्या के 41,52,272 शेयरों को 30 अक्टूबर को र्इ-नीलामी करने जा रही है। ये नीलामी इसलिए की जा रही है ताकि किंगफिशर एयरलाइंस द्वारा 2008 से 2012 की अवधि में 17 बैंकों के कंसाॅर्टियम से लिए गए कर्ज की वसूली की जा सके।
नियमों का होगा उल्लंघन
आयकर विभाग के कर्नाटक आैर गोव सर्किल के प्रधान मुख्य आयुक्त एन राठी ने बताया कि इन शेयरों या हस्तांतरण आयकर अधिनियम 1961 की धारा 281 का उल्लंघन हैं। एेसे में यदि कोर्इ इन शेयरों की खरीदी करता है तो उस व्यक्ति के लिए जोखिम भरा होगा। याद दिला दें विजय माल्या पर करीब 9 हजार करोड़ रुपए का कर्ज है आैर फिलहाल वो लंदन में मौज काट रहा है। हाल ही में अदालत ने उसकी एक आलीशान हवेली से संपत्ति जुटाने की बात की है।
Updated on:
26 Oct 2018, 7:02 PM IST
Published on:
26 Oct 2018, 7:02 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.