पासवान ने ट्वीट के जरिए इसकी जानकारी देते हुए कहा, "आज (बुधवार) एक जनवरी 2020 से देश के कुल 12 राज्यों- आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, गुजरात, महाराष्ट्र, हरियाणा, राजस्थान, कर्नाटक, केरल, मध्यप्रदेश, गोवा, झारखंड और त्रिपुरा में 'एक राष्ट्र एक राशनकार्ड' की सुविधा की शुरुआत हो गई है।" उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा, " इन 12 राज्यों के जनवितरण प्रणाली के लाभार्थी अब इनमें से किसी भी राज्य में निवास करते हुए अपने मौजूदा राशन कार्ड से ही अपने हिस्से का राशन प्राप्त कर सकते हैं। जून 2020 तक देश के सभी राज्यों को इससे जोड़ा जाएगा।"