24 सितंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पानी से ज्यादा पेट्रोल-डीजल पीते हैं यहां के लोग, रिपोर्ट में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

वर्ष 2017-18 की रिपोर्ट सामने आर्इ है वो बेहद ही चौंकाने वाली है। गोवा के प्रति व्यक्ति 345.3 किलो प्रति व्यक्ति पेट्रो पदार्थों का इस्तेमाल करते हैं।
2 min read
Google source verification

•

image

Saurabh Sharma

•

Jul 17, 2018

Petrol

पानी से ज्यादा पेट्रोल-डीजल पीते हैं यहां के लोग, रिपोर्ट में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

नर्इ दिल्ली। जल ही जीवन है। यह जुमला है नहीं सत्य है। लेकिन गोवा के लोगों ने इसे जुमला साबित कर दिया है। क्योंकि यहां के लोग पानी से ज्यादा इस्तेमाल पेट्रोलियम पदार्थों का इस्तेमाल करते हैं। अगर आंकड़े बता दिए जाएं तो आप भी सोच में पड़ जाएंगे कि एेसा गोवा के लोग पेट्रोलियम पदार्थों का करते क्या है। आइए आपको भी बताते हैं आखिर गोवा पेट्रोलियम पदार्थों का पर कैपिटा डीजल कितना है।

गोवा का एक आदमी 345.3 किलो इस्तेमाल करता पेट्रो पदार्थ
वर्ष 2017-18 की रिपोर्ट सामने आर्इ है वो बेहद ही चौंकाने वाली है। गोवा के प्रति व्यक्ति 345.3 किलो प्रति व्यक्ति पेट्रो पदार्थों का इस्तेमाल करते हैं। अगर डीजल आैर पेट्रोल को अलग-अलग देखा जाए तो प्रति व्यक्ति पेट्रोल की बिक्री 119.7 किलो आैर प्रति व्यक्ति 225.6 किलो डीजल की बिक्री होती है। यह किसी भी राज्य में प्रति के हिसाब से सबसे बड़ा आंकड़ा है। वहीं हरियाणा डीजल की प्रति व्यक्ति खपत में 203 किलो के साथ दूसरे नंबर पर है।

बाकी राज्यों की स्थिति
वहीं अगर सबसे कम प्रति व्यक्ति पेट्रो पदार्थों की बिक्री के बारे में बात की जाए तो इसमें सबसे पहले नाम बिहार का आता है। यहां पर रिकॉर्ड सबसे कम पेट्रोल की प्रति व्यक्ति बिक्री 6.7 किलो और डीजल की 22 किलो है। यह बिक्री के राष्ट्रीय औसत का एक तिहाई है। वहीं टूरिज्म और पावर के लिए डीजल पर निर्भरता के चलते कुछ केंद्र शासित प्रदेशों में भी प्रति व्यक्ति डीजल और पेट्रोल की खपत ज्यादा है। पुडुचेरी, अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह, दादर एवं नगर हवेली, दमन एवं दीव में भी राष्ट्रीय औसत के मुकाबले प्रति व्यक्ति खपत ज्यादा है।

इस मामले में महाराष्ट्र नंबर वन
वहीं अगर एेसे राज्यों की बात करें जहां पेट्रोल आैर डीजल की खपत सबसे ज्यादा होती है तो उसमें पहले नंबर स्थान महाराष्ट्र का नाम आता है। आंकड़ों की मानें तो 32,26,000 लाख मीट्रिक टन पेट्रोल और 86,73,000 लाख मीट्रिक टन डीजल महाराष्ट्र में खपत होती है। वहीं दूसरे नंबर पर पेट्रोल और डीजल की खपत के मामले में उत्तर प्रदेश का नाम है।