इस साल 7 रुपए तक सस्ता हुआ पेट्रोल डीजल
पहले बात पेट्रोल और डीजल के दाम की बात करें तो इस साल पेट्रोल और डीजल के दाम में 7 रुपए प्रति लीटर तक की कटौती हो चुकी है। 11 जनवरी को पेट्रोल और डीजल अपने उच्चतम स्तर पर थे। उसके बाद से पेट्रोल और डीजल के दाम में लगातार कटौती देखने को मिल रही है। 11 जवनरी को देश के चारों महानगरों दिल्ली, कोलकाता मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम क्रमश: 76.01, 78.59, 81.60 और 78.98 रुपए प्रति लीटर थे। तब से अब तक दिल्ली में 6.42 रुपए, कोलकाता एवं मुंबई में 6.30 रुपए और चेन्नई में 6.70 रुपए प्रति लीटर की कटौती हो चुकी है। जबकि 11 जनवरी को इन्हीं चारों महानगरों में डीजल के दाम क्रमश: 69.17, 71.54, 72.54 और 73.10 रुपए प्रति लीटर थे। तब से अब तक दिल्ली में 6.88 रुपए, कोलकाता में 6.92, मुंबई में 7.33 रुपए और चेन्नई में 7.39 रुपए प्रति लीटर की कटौती हो चुकी है।