पीएम मोदी ने कहा, "न केवल ट्रक चालकों का कीमती समय बच रहा है, बल्कि लॉजिस्टिक सेक्टर फलफूल रहा है, जिससे देश की उत्पादकता बढ़ी है। क्या यह संभव होता अगर जीएसटी जटिल होता?" जीएसटी को भारतीय सहकारी संघवाद का बेहतरीन उदाहरण बताते हुए मोदी ने कहा कि इतने बड़े पैमाने के सुधार में कई बार कड़ी मुश्किलें पेश आती हैं, लेकिन इन मुश्किलों की न केवल पहचान की गई, बल्कि उनका त्वरित उपचार भी किया गया।