
पेट्रोल-डीजल की आज की कीमतेें, जानिए अपने शहर में नर्इ दरें
नई दिल्ली। तेल कंपनियों ने आज ज्यादातर शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव न करते हुए कीमतों को स्थिर रखा है। अगर बात देश की राजधानी की जाए तो दिल्ली में आज पेट्रोल 75.55 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। चेन्नई और कोलकाता जैसे बड़े शहरों में भी पेट्रोल की कीमतों कोई बदलाव नहीं आया है। चेन्नई में पेट्रोल 78.40 प्रति लीटर और कोलकाता में 78.23 प्रति लीटर। अगर रविवार के मुकाबले देखा जाये तो आज इन मेट्रो शहरों में पेट्रोल की कीमतें में कोई बदलाव देखाने को नहीं मिला। तो वहीं मायानगरी मुंबई में पेट्रोल की कीमतें 5 पैसे कम हो गईं। आज मुंबई में पेट्रोल 82.94 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है।
कितनी बढ़ी डीजल की कीमतें
डीजल की कीमतों पर नजर डाले तो दिल्ली में आज डीजल 67.38 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। मुंबई जैसे बड़े शहर में में डीजल की कीमत 71.4 9प्रति लीटर है। तो चेन्नई में यह रुपये है 71.12 प्रति लीटर है और कोलकाता में डीजल की कीमत 69.93 प्रति लीटर। आज जारी की गई तेल कंपनियों इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम की सूची के आनुसार इन बड़े शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में ज्यादा कुछ बदलाव देखाने को तो नहीं मिला है।
क्या है अन्य राज्यों का हाल
अन्य राज्यों में भी पेट्रोल की कीमतों में स्थिरता हैं। सभी मेट्रो शहरों पेट्रोल और डीजल की कीमत सबसे कम दिल्ली में है। केंद्र सरकार ने पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क बढ़ाकर 11.77 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 13.47 कर दिया है। पीछले साल अक्टूबर में सिर्फ एक बार कर में कटौती की गई वो भी 2 रुपए प्रति लीटर। प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया (पीटीआई) की जारी रिपोर्ट को देखा जाये तो तो यूपीए सरकार के दौरान, 13 मई, 2014 को डीजल की कीमतों में सबसे ज्यादा गिरावट देखी गई थी।
Published on:
02 Jul 2018 10:20 am
बड़ी खबरें
View AllShare Market News
कारोबार
ट्रेंडिंग
