
शेयर बाजार की सपाट शुरुआत, 150 अंक लुढ़का सेंसेक्स, निफ्टी भी 10715 के स्तर पर
मुंबर्इ। एशियार्इ बाजारों में गिरावट के बाद आज घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत भी सपाट स्तर पर हुर्इ। आज 30 शेयरों वाल बीएसर्इ सेंसेक्स 32 अंकों की मामूली बढ़त के साथ 35456 के स्तर पर खुला। 50 शेयरों वाला एनएसर्इ निफ्टी सपाट स्तर पर रहते हुए 10715 के स्तर पर खुला। शरुआती कारोबार में टाटा मोटर्स, टाटा स्टील, मारूति सुजुकी, एचपीसीएल, बीपीसीएल, बजाजा आॅटो, टाइटन कंपनी, टेक महिन्द्रा आैर इंफोसिस के शेयर्स में अच्छा कारोबार देखने को मिल रहा है। वहीं वेदांता, आयशर मोटर्स, कोल इंडिया, एनटीपीसी, गेल, आर्इटीसी आैर भारती एयरटेल के शेयर्स में दबाव देखने को मिल रहा है।
मिडकैप-स्माॅलकैप इंडेक्स में अच्छी खरीदारी
मिडकैप आैर स्माॅलकैप इंडेक्स की बात करें तो ये हरे निशान पर कारोबार कर रहे हैं। बीएसर्इ का मिडकैप इंडेक्स 28 अंक चढ़कर 15478 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। बीएसर्इ का ही स्माॅलकैप इंडेक्स 34 अंक चढ़कर 16066 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सीएनएक्स मिडकैप की तरफ नजर डालें तो इसमें भी 31 अंकों की बढ़त देखने को मिल रही है जिसके बाद ये 18212 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
आॅटो सेक्टर गुलजार
आज के कारोबार में सेक्टोरियल इंडेक्स की बात करें तो इसमें अधिकतर सेक्टर्स में गिरावट दर्ज की जा रही है। जिन सेक्टर्स में लिवाली का माहौल है उनमें आॅटो, फार्मा आैर आर्इटी ही शामिल हैं। सबसे अधिक तेजी आॅटो सेक्टर में देखने को मिल रही है। आॅटो सेक्टर 193 अंकों की बड़ी बढ़त के साथ 24031 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं लाल निशान पर कारोबार करने वाले सेक्टर्स की बात करें तो इसमें कैपिटल गुड्स, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, एफएमसीजी, मेटल आैर आॅयल एंड गैस शामिल हैं।
एशियार्इ बाजार में गिरावट
एशियार्इ बाजरो में आज गिरावट देखने को मिल रही है। जापान का निक्केर्इ 176 अंकों की बड़ी गिरावट के साथ 22127 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। ताइवान इंडेक्स भी 5 अंकाें की मामूली गिरावट के साथ 10831 के स्तर पर कारोबार कर रही है। हालांकि चीन के हैंगसेंग में 457 अंकाें की बड़ी बढ़त देखने को मिल रही है। कोरिया के कोस्पी की बात करें तो इसमें भी 31 अंकों की गिरावट देखने को मिल रही है जिसके बाद ये 2294 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। शंघार्इ कम्पोजिट में भी 32 अंकों की गिरावट देखी जा रही है।
रुपये में सुस्ती
आज सप्ताह के पहले कारोबारी दिन रुपये की शुरुआत हल्की सुस्ती के साथ हुर्इ है। डाॅलर के मुकबाले आज रुपया 2 पैसे की कमजाेरी के साथ 68.49 के स्तर पर खुला है। वहीं पिछले कारोबादी दिन यानी शुक्रवार को डाॅलर के मुकाबले रुपया 68.47 स्तर पर बंद हुआ थ।
Published on:
02 Jul 2018 09:59 am
बड़ी खबरें
View AllShare Market News
कारोबार
ट्रेंडिंग
