8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बढ़त के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 385 अंक उछला, निफ्टी भी 10700 के पार

सेंसेक्स 385.84 अंकों की तेजी के साथ 35,423.48 पर और निफ्टी 125.20 अंकों की तेजी के साथ 10,714.30 पर बंद हुआ।

2 min read
Google source verification
Share Market

बढ़त के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 385 अंक उछला, निफ्टी भी 10700 के पार

मुंबई। देश के शेयर बाजारों में शुक्रवार को तेजी दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 385.84 अंकों की तेजी के साथ 35,423.48 पर और निफ्टी 125.20 अंकों की तेजी के साथ 10,714.30 पर बंद हुआ। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 90.52 अंकों की तेजी के साथ 35,128.16 पर खुला और 385.84 अंकों या 1.10 फीसदी की तेजी के साथ 35,423.48 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 35,459.05 के ऊपरी और 35,099.65 के निचले स्तर को छुआ।

यह भी पढ़ें - ICICI बैंक का एक और फैसला, गिरीश चंद्र चतुर्वेदी को सौंपी नर्इ जिम्मेदारी

मिडकैप आैर स्माॅलकैप सूचकांक का हाल

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी तेजी रही। मिडकैप सूचकांक 275.09 अंकों की तेजी के साथ 15,450.90 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 301.76 अंकों की गिरावट के साथ 16,032.15 पर बंद हुए। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी सुबह 23.75 अंकों की तेजी के साथ 10,612.85 पर खुला और 125.20 अंकों या 1.18 फीसदी की तेजी के साथ 10,714.30 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 10,723.05 के ऊपरी और 10,612.35 के निचले स्तर को छुआ।

यह भी पढ़ें - सोने की कीमतें हुर्इ 170 रुपए कम, चांदी 200 रुपए की कटौती

शीर्ष फायदे आैर नुकसानवाले शेयर

बीएसई के 19 में सभी सेक्टरों में तेजी रही। सर्वाधिक तेजी वाले सेक्टरों में उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुएं (2.94 फीसदी), धातु (2.82 फीसदी), पूंजीगत वस्तुएं (2.80 फीसदी), तेल और गैस (2.78 फीसदी) और उपभोक्ता सेवाएं (2.65 फीसदी) शामिल रहे। वहीं आज के कारोबार में शीर्ष फायदेवाले शेयरों की बात करें तो इसमें गेल इंडिया, टाइटन कंपनी,हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, टाटा स्टील, बजाज आॅटो, यस बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एलएंडटी अौर अडानी पोर्ट्स के शेयर शुमार हैं। नुकसान वाले शेयरों की बात करें तो इसमें डाॅ रेड्डीज लैब्स, इंडसइंड बैंक, टेक महिन्द्रा, हीरो मोटोकाॅर्प, महिन्द्रा एंड महिन्द्रा, एचडीएफसी बैंक आैर सन फार्मा के शेयर शामिल हैं।

यह भी पढ़ें - ट्रेन में बेटिकट यात्रा करने वालों से वसूला जाएगा चार गुना जुर्माना, प्रस्ताव को मिल सकती है मंजूरी