
नर्इ दिल्ली। कर्नाटक विधानसभा चुनाव में शुरूअाती रूझान बीजेपी के तरफ देखने को मिलेगा। इसके बाद आज रुपए में शुरूआती गिरावट के बाद अब सुधार देखने को मिल रहा है। आज (मंगलवार) के कारोबार के शुरूआत में डाॅलर के मुकाबले रुपया 17 पैसे की कमजोरी के साथ 67.68 के स्तर पर खुला था। ट्रेडिंग के थोड़े देर बाद ये गिरावट बढ़कर 24 पैसे तक पहुंच गया था। जो कि डाॅलर के मुकाबले रुपए का पिछले डेढ़ साल में सबसे निचला स्तर था। लेकिन कर्नाटक विधानसभी चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को बढ़त मिलने के रुपए में एक बार फिर रुपए में मजबूती देखने को मिला। करीब 10 बजे डाॅलर के मुकाबले रुपया हल्की मजबूती के साथ 67.55 के स्तर पर पहुंच गया। इसके पहले सोमवार को डाॅलर के मुकाबले रुपया 67.51 के स्तर पर पहुंचकर बंद हुआ था। रुपए में इस उतार-चढ़ाव से अापकी जेब पर भी असर पड़ने वाला है। तो आइए जानते हैं कि आपकी जेब पर इसका क्या असर पड़ने वाला है।
रुपए में गिरावट का क्या है मुख्य वजह
रुपए में गिरावट का सबसे प्रमुख वजह अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में लगाता हो रहा इजाफा है। इसके इतर देखें तो विदेश पोर्टफोलियो निवेशकों की भी रूचि भारतीय बाजार में कम देखने को मिल रही है। ज्यादातर विदेशी निवेशक भारतीय बाजार से अपने पैसे निकालने में लगे हैं। एक हालिया रिपोर्ट के मुातबिक, बीते आठ कारोबारी सत्रों में विदेशी निवेशकों ने भारतीय बाजार से करीब 12,671 करोड़ रुपए की निकासी कर चुके हैं। लिहाजा इसका सीधा असर डाॅलर के मुकाबले रुपए के प्रदर्शन में देखने को मिल रहा है। इसके पहले भी अप्रैल माह में विदेशी निवेशकों ने भारतीय पूंजी बाजार से करीब 15,500 करोड़ रुपए की निकासी की थी। ये आंकड़ा पिछले 16 माह में सबसे सर्वाधिक था।
रुपए में मजबूती से आपको होंगे ये फायदे -
महंगार्इ पर लगेगा ब्रेक
अगर रुपए में मजबूती होगी तो इससे कच्चा तेल सस्ता होगा। इसका सीधा असर देश में आयात होने वाले कच्चे तेल पर पड़ेगा। यानि तेल कंपनियों को कच्चे तेल के लिए कम खर्च करना पड़ेगा। एेसे में घरेलू तेल कंपनियां इसका फायदा पेट्रोल-डीजल के दाम में कमी करके दे सकती है। लिहाजा इससे महंगार्इ पर काफी हद तक ब्रेक लग सकता है। क्योंकि कर्इ जरूरी सामान के लिए परिवहन खर्च में कमी आएगी।
विदेशों में पेमेंट होगा सस्ता
रुपए में मजबूती के बाद भारत जिन भी मदों में पेमेंट करता है, वे सस्ते हो जाएंगे। इसका एक आैर फायदा होगा की भारत में आयात होने वाले प्रोडक्ट्स भी सस्ते हो जाएंगे। मतलब आपकी जेब पर सीधा राहत देखने को मिलेगा।
विदेशों में घूमने को ले सकेंगे लुत्फ
अगर आप विदेशों में घूमने को मन बना रहे हैं तो रुपए में मजबूती निश्चित तौर पर आपको राहत देगी। एेसा इसलिए क्योंकि रुपए में मजबूती से आपके हवार्इ यात्रा पर खर्च होने टिकट की कीमत पहले से कम हो जाएगी। यानि किसी विदेशी यात्रा के लिए जितना खर्च करना पड़ता है, अब रुपए में मजबूती के बाद ये कम हो जाएगा।
सस्ता होगा विदेशाें में बच्चों को पढ़ाना
रुपए में मजबूती से अापके बच्चे को विदेशों में पढ़ने का सपना साकार हो सकता है। क्योंकि रुपए में मजबूती के बाद विदेशो में पढ़ार्इ पर खर्च में भी कमी आएगी। पहले आपको विदेशों में पढ़ार्इ के लिए आपको डाॅलर में फीस भेजना होता है। रुपए में मजबूती से आपको कम डाॅलर भुगतान करना पड़ेगा। आैर इस तरह आपके लिए रुपए में मजबूती से बच्चों को विदेशों में पढ़ाना सस्ता होगा।
Published on:
15 May 2018 12:43 pm
बड़ी खबरें
View Allअर्थव्यवस्था
कारोबार
ट्रेंडिंग
