नई दिल्ली। देश के पब्लिक सेक्टर बैंको में घोटालों का मामला अब थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस कड़ी में अब अगला नाम देश की सबसे बड़े चीनी मील में से एक शिंभावली शुगर्स का आ रहा है। सीबाआई ने, ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स (ओबीसी) को करीब 110 करोड़ का चुना लगाने के आरोप में उत्तर प्रदेश स्थित शिंभावली शुगर्स के अधिकारियों के खिलाफ आपराधिक षडयंत्र और धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है। रविवार को सीबीआई ने दिल्ली, हापुड़, और नौएडा में स्थित डायरेक्टर परिसर, फक्टरियों और कॉरपोरेट कार्यालयों सहित आठ जगहों पर तलाशी किया।