राज्य में निर्यात को बढ़ावा देने के लिए राजस्थान एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल का गठन किया गया है। इसी तरह से ब्लू पॉटरी के संरक्षण और संवर्द्धन के लिए सेंटर फॉर एक्सीलेंस स्थापित किया जाएगा। एक ओर जहां प्रदेश निर्यात में बढ़ोतरी कर रहा हैं, वहीं प्रदेश से निर्यात की विपुल संभावनाएं है। अतिरिक्त मुख्य सचिव माइंस, पेट्रोलियम, उद्योग और एमएसएमई वीनू गुप्ता ने कहा कि प्रदेश से निर्यात को बढ़ावा देने के लिए राजस्थान एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल, ब्लू पॉटरी के संरक्षण व संवर्द्धन के लिए सेंटर फॉर एक्सीलेंस, लोजिस्टिक पार्क और औद्योगिक विकास से जुड़े कार्यों को तय समय—सीमा में अमली जामा पहुंचाने के लिए कवायद तेज कर दी है।