नई दिल्ली।अमरीका के 25 प्रभावशाली सांसदों के एक समूह ने अमरीकी व्यापार प्रतिनिधि ( USTR ) से सामान्य तरजीही व्यवस्था ( gps ) के तहत भारत को मिल रहे लाभों को खत्म करने के फैसले को टालने का आग्रह किया है। सरकार अगर इस फैसले को टाल देती है तो इससे भारत को काफी फायदा होगा। वहीं, आपको बता दें कि इस दर्जे को खत्म करने के लिए अमरीकी सरकार ने भारत को नोटिस देकर बताया था कि भारत का GSP दर्जा शुक्रवार को खत्म हो जाएगा।