AIBE XVII 2023 revised answer key: बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) ने अखिल भारतीय बार परीक्षा (AIBE) 17वीं की संशोधित आंसर की रिलीज कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा दी है वे आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexamination.com से संशोधित उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं। बार काउंसिल ऑफ इंडिया की तरफ से जारी एक आधिकारिक नोटिस में लिखा गया है कि “प्रिय अभ्यर्थी आपके द्वारा की गई आपत्ति का विश्लेषण करने के बाद दो प्रश्न हैं जिन्हें हटा दिया गया है और अब केवल 98 प्रश्नों के आधार पर रिजल्ट तैयार किया जाएगा। काउंसिल की तरफ से दो प्रश्नों के आंसर बदल दिए गए हैं, इसलिए कृपया सभी भाषाओं की संशोधित आंसर-की डाउनलोड करें। आप को बता दे इस वर्ष की अंतिम उत्तर कुंजी में दो प्रश्नों को हटा दिया गया है और दो उत्तरों को बदल दिया गया है, जिसके कारण कट-ऑफ को डाउन किया गया है। पेपर में सौ प्रश्न थे और अब शेष 98 प्रश्नों के आधार पर परिणाम तैयार किया जाएगा।