31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

AICTE: एआईसीटीई शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए कैलेंडर जारी, यहां से करें डाउनलोड

AICTE academic calendar for 2023-24: अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (AICTE) द्वारा शैक्षणिक सत्र 2023-24 का कैलेंडर जारी कर दिया गया है। परिषद द्वारा 2023-24 के लिए शैक्षणिक कैलेंडर में साझा की गई जानकारी के अनुसार अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (AICTE) द्वारा अनुमोदित (Approved) संस्थानों पर पूर्ण रूप से लागू है।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Rajendra Banjara

•

Updated: 4 Apr 2023, 3:28 PM IST

aicte_a.jpg

AICTE

AICTE academic calendar for 2023-24: अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (AICTE) द्वारा शैक्षणिक सत्र 2023-24 का कैलेंडर जारी कर दिया गया है। परिषद द्वारा 2023-24 के लिए शैक्षणिक कैलेंडर में साझा की गई जानकारी के अनुसार अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (AICTE) द्वारा अनुमोदित (Approved) संस्थानों के प्रथम वर्ष के छात्रों के लिए कक्षाएं 15 सितंबर से शुरू होनी हैं। भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (AICTE) द्वारा अनुमोदित (Approved) संस्थानों में पढ़ रहे स्टूडेंट्स एआईसीटीई की आधिकारिक वेबसाइट aicte-india.org से कैलेंडर 2023-24 डाउनलोड कर सकते हैं। जारी किये गए कैलेण्डर के अनुसार तकनीकी पाठ्यक्रमों की पूर्ण शुल्क वापसी के साथ सीटों को रद्द करने की अंतिम तिथि 11 सितंबर, 2023 है। इसके अलावा विश्वविद्यालय / बोर्ड द्वारा संबद्धता प्रदान करने की समय सीमा 31 जुलाई, 2023 है।

अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (AICTE) कैलेंडर के अनुसार पीजीडीएम/ पीजीसीएम संस्थानों के लिए अनुमोदन देने या अस्वीकार करने की अंतिम तिथि 10 जून की है। वहीं अपील किए जाने के बाद अनुमोदन देने के लिए अंतिम तिथि 30 जून 2023 निर्धारित है। इसके अलावा पूर्ण शुल्क वापसी और प्रवेश को रद्द करवाने की अंतिम तिथि 11 सितंबर 2023 की है। ये सभी स्टैंडअलोन पीजीडीएम/ पीजीसीएम संस्थानों को छोड़कर सभी अन्य संस्थानों पर लागू होंगे।

यह भी पढ़ें: एसएससी सीजीएल 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू; यहां देखें डिटेल्स


एआईसीटीई कैलेंडर aicte-india.org से करें डाउनलोड


अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) ने 2023-24 के लिए शैक्षणिक कैलेंडर जारी कर दिया है। एआईसीटीई शैक्षणिक कैलेंडर 2023-24 aicte-india.org पर उपलब्ध है। एआईसीटीई कैलेंडर के अनुसार तकनीकी पाठ्यक्रमों के प्रथम वर्ष के छात्रों के लिए कक्षाएं शुरू करने की अंतिम तिथि 15 सितंबर, 2023 है। नव प्रवेशित छात्रों के लिए द्वितीय वर्ष के पाठ्यक्रमों में प्रवेश भी 15 सितंबर तक है।

यह भी पढ़ें: UPPSC PCS आवेदन करने की लास्ट डेट बढ़ी, अब इस तारीख तक करें अप्लाई