
ATMA 2020 Admit Card
ATMA 2020 Admit Card : एसोसिएशन ऑफ इंडियन मैनेजमेंट स्कूल्स ( AIMS) ने ATMA 2020 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। AIMS टेस्ट के लिए आवेदन करने वाले विद्यार्थी मैनेजमेंट एडमिशन ATMA की आधिकारिक वेबसाइट - www.atmaaims.com पर लॉग इन करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। ATMA एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को परीक्षा और पासवर्ड की लॉगिन क्रेडेंशियल्स दर्ज करनी होगी।
ATMA, एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है, जो देश भर के कॉलेजों में MBA कार्यक्रमों के लिए प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है। ATMA 2020 ऑनलाइन मोड में दूरस्थ-प्रचलित तरीके से आयोजित किया जाएगा।"
ATMA 2020 एडमिट कार्ड ऐसे करें डाउनलोड
प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवार को आधिकारिक वेबसाइट https://www.atmaaims.com/ पर जाना होगा। इसके बाद होम पेज पर, कैंडिडेट लॉगइन पर जाएं। रजिस्ट्रेशन के वक्त की जानकारी से लॉगिन करें। जानकारी भरकर दर्ज करने के साथ ही एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा, जिसे डाउनलोड या प्रिंट ले सकते हैं। ATMA एडमिट कार्ड में उम्मीदवारों के रोल नंबर का उल्लेख है। परीक्षा लिंक सहित विवरण पंजीकृत ईमेल पते पर भी भेजे जाएंगे।
परीक्षा आयोजित करने वाली संस्था ने उम्मीदवारों को ATMA 2020 टेस्ट से पहले एक अनिवार्य डेमो टेस्ट लेने की अनुमति दी है। छात्र वेबसाइट पर क्रेडेंशियल के साथ लॉगिन कर सकते हैं और डेमो टेस्ट के लिए उपस्थित हो सकते हैं। दूरस्थ-प्रचलित मोड में ATMA 2020 का आयोजन 7 अगस्त, 2020 को किया जाना है। "6 अगस्त को रात 11 बजे डेमो लिंक निष्क्रिय किया जाएगा।"
Updated on:
06 Aug 2020 05:48 pm
Published on:
06 Aug 2020 05:48 pm
बड़ी खबरें
View Allशिक्षा
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
