29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Bank Recruitment: इस बैंक ने निकाली जबरदस्त भर्ती, 3 जनवरी से पहले कर लें अप्लाई 

Bank Recruitment: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने बिजनेस कॉरेस्पोंडेंट सुपरवाइजर के पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक उम्मीदवार 3 जनवरी तक या उससे पहले इस भर्ती के लिए अप्लाई कर लें।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shambhavi Shivani

•

Updated: 22 Dec 2024, 4:34 PM IST

Bank Recruitment

Bank Recruitment: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में नौकरी पाने का बेहतरीन मौका है। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (CBI) ने बिजनेस कॉरेस्पोंडेंट सुपरवाइजर के पदों पर भर्ती निकाली है। ऐसे कैंडिडेट्स जो इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट centralbankofindia.co.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- कैट परीक्षा में हो गए हैं पास तो इन कॉलेज में ले सकते हैं दाखिला

भर्ती संबंधित जानकारी (CBI Bank Recruitment)

इच्छुक उम्मीदवार 3 जनवरी तक या उससे पहले इस भर्ती के लिए अप्लाई कर लें। आवेदक की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 45 वर्ष होनी चाहिए। किसी भी विषय से ग्रेजुएट कैंडिडेट्स अप्लाई कर सकते हैं। इसके साथ ही कंप्यूटर की बेसिक नॉलेज होनी चाहिए। एमएससी (आईटी)/बीई (आईटी)/एमसीए/एमबीए जैसे तकनीकी योग्यता रखने वालों को प्राथमिकता दी जाएगी। 

यह भी पढ़ें- School Holiday: यूपी और बिहार के छात्रों के लिए खुशखबरी! 2025 में इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल, यहां देखें पूरी लिस्ट

इतनी होगी सैलरी 


इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट की सैलरी दो पार्ट में आएगी, फिक्स्ड कंपोनेंट और वेरिएबल कंपोनेंट। फिक्स पार्ट के तौर पर प्रति महीने 12 हजार से 15 हजार रुपये का भुगतान किया जाएगा। वहीं वेरिएबल पार्ट के तौर पर 8 हजार से 10 हजार प्रति महीने की सैलरी दी जाएगी। इसके अलावा वाहन भत्ता के लिए 3000-4000 रुपये दिए जाएंगे। वहीं इंटरनेट और मोबाइल शुल्क के लिए हर महीने 500 रुपये दिए जाएंगे।

यह भी पढ़ें- सुप्रीम कोर्ट ने कहा MBBS की सीट बर्बाद नहीं होनी चाहिए, अब 30 तक होगी NEET UG काउंसलिंग

कैसे होगा चयन? (Bank Recruitment Selection Process) 

सेंट्रल बैंक की इस भर्ती के लिए कोई लिखित परीक्षा देनी की जरूरत नहीं है। केवल इंटरव्यू के आधार पर सेलेक्शन होगा। 

ऐसे करें आवेदन (Central Bank Of India How To Apply)

सेंट्रल बैंक की इस भर्ती के लिए आवेदन फॉर्म भरना होगा। आवेदन फॉर्म भरने के बाद उसे डॉक्यूमेंट्स के साथ इस पते पर भेजें- 

  • आवेदन फॉर्म को इस पते पर भेजें:
  • क्षेत्रीय प्रमुख, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया,
  • क्षेत्रीय कार्यालय, दूसरी मंजिल,
  • सीएसआई बिल्डिंग, पुलिमूडु,
  • एमजी रोड, त्रिवेंद्रम, केरल – 695001

बड़ी खबरें

View All

शिक्षा

ट्रेंडिंग