24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अब बीएड पास भी लग सकेंगे प्राइमरी स्कूल टीचर की नौकरी, एनसीटीई ने बदला नियम

बीएड पास करने वाले अभ्यर्थी भी प्राइमरी स्कूल टीचर की नौकरी के लिए आवेदन कर सकेंगे
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Anil Kumar

•

Updated: 4 Jul 2018, 11:58 AM IST

Govt School

अब बीएड पास भी लग सकेंगे प्राइमरी स्कूल टीचर की नौकरी, एनसीटीई ने बदला नियम

बीएड पास करने के बाद सरकरी नौकरी की लगने का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी है। अब बीएड डिग्री वाले अभ्यर्थी भी प्राइमरी यानी पहली से पांचवी तक के बच्चों को पढ़ाने वाले शिक्षकों की नौकरी के लिए आवेदन कर सकेंगे। इस बारे में राष्ट्रीय शिक्षक शिक्षण परिषद (एनसीटीई) ने नियमों परिवर्तन करते हुए उन्हें जारी कर दिया है। लेकिन ऐसे अभ्यर्थियों को नौकरी पाने के 2 साल के अंदर 6 माह का एक ब्रिज कोर्स करना होगा।

6 माह का डिप्लोमा कोर्स करना होगा

एनसीटीई की ओर इस बारे में राजपत्र प्रकाशित किया गया है। इसमें कहा गया है कि प्राइमरी शिक्षकों की भर्ती में 50 फीसदी अंकों के साथ स्नातक और बीएड की डिग्री को भी अर्हता मानी जाएगा। हालांकि शिक्षक बनने के बाद ऐसे प्रतिभागियों को 2 वर्ष के अंदर एनसीटीई से मान्यता प्राप्त किसी संस्था से प्राइमरी शिक्षक के लिए 6 माह का डिप्लोमा कोर्स करना होगा। गौरतलब है कि राज्यों की मांग पर विशेष स्थिति में बीएड पास अभ्यर्थियों को प्राइमरी स्कूलों में शिक्षक नियुक्त किया गया है। लेकिन इसके लिए राज्यों को केंद्र से विशेष अनुमति लेनी पड़ती थी। अब बीएड डिग्री वालों की प्राइमरी स्कूल टीचर के लिए भर्ती सामान्य तौर पर की जा सकेगी।

सरकारी स्कूल में एडमिशन लेने वाले छात्रों को मिलेगा सोने का सिक्का, 5000 रूपए कैश और 2 ड्रेस


प्राइमरी शिक्षकों के इतने लाख पद खाली
गौरतलब है कि डेढ़ साल पहले लोकसभा में एक प्रश्न के जवाब में मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने बताया था कि देश के सरकारी प्राइमरी स्कूलों में 9 लाख 7 हजार 585 शिक्षकों के पद खाली हैं। इनमें आधी हिस्सेदारी सिर्फ चार राज्यों बिहार, यूपी, मध्यप्रदेश, झारखंड और पश्चिम बंगाल की है।

बनस्थली विद्यापीठ में निकली टीचर्स, प्रोफेसर्स और असिस्टेंट प्रोफेसर्स की भर्ती

यहां पर हैं सबसे ज्यादा प्राइमरी शिक्षक के पद खाली
बिहार— 203650 पद
यूपी— 174666 पद
प. बंगाल— 85835 पद
झारखंड— 73793 पद
उत्तराखंड— 7676 पद
दिल्ली— 14132 पद