31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

BHEL Admit Card 2025: बीएचईएल इंजीनियर ट्रेनी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, इस लिंक से करें डाउनलोड

BHEL भर्ती प्रक्रिया में कंप्यूटर आधारित परीक्षा और इंटरव्यू शामिल होंगे। परीक्षा में जनरल इंग्लिश, जनरल अवेयरनेस और रीजनिंग एबिलिटी से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Anurag Animesh

•

Updated: 31 Mar 2025, 7:23 PM IST

BHEL Admit Card 2025

BHEL Admit Card 2025

BHEL Admit Card 2025: Bharat Heavy Electricals Limited (BHEL) ने इंजीनियर ट्रेनी और सुपरवाइजर ट्रेनी (टेक) परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट careers.bhel.in से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें अपना आवेदन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी। BHEL द्वारा इंजीनियर ट्रेनी और सुपरवाइजर ट्रेनी (टेक) पदों के लिए 11, 12 और 13 अप्रैल, 2025 को परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड अनिवार्य होगा।

यह खबर भी पढ़ें:- BCA के बाद ये कोर्स करना होगा बेस्ट, लाखों में मिलती है सैलरी

BHEL Admit Card 2025: ऐसे कर पाएंगे एडमिट कार्ड डाउनलोड


सबसे पहले BHEL की आधिकारिक वेबसाइट careers.bhel.in पर जाएं।


BHEL Engineer Trainee Hall Ticket लिंक पर क्लिक करें।


अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्मतारीख दर्ज करें।


स्क्रीन पर एडमिट कार्ड PDF खुल जाएगा।


इसे डाउनलोड कर प्रिंट निकाल लें।

यह खबर भी पढ़ें:-जानिये कितनी पढ़ीं-लिखीं हैं पीएम मोदी की नई पर्सनल सेक्रेटरी Nidhi Tewari, इतनी मिलेगी सैलरी

BHEL: चयन प्रक्रिया और परीक्षा पैटर्न


BHEL भर्ती प्रक्रिया में कंप्यूटर आधारित परीक्षा और इंटरव्यू शामिल होंगे। परीक्षा में जनरल इंग्लिश, जनरल अवेयरनेस और रीजनिंग एबिलिटी से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा की अवधि 150 मिनट होगी। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 400 पद भरे जाएंगे। जिनमें 250 पद इंजीनियर ट्रेनी और 150 पद सुपरवाइजर ट्रेनी के लिए हैं। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार BHEL की आधिकारिक वेबसाइट careers.bhel.in पर विजिट कर सकते हैं।

यह खबर भी पढ़ें:-RSMSSB Roadways Conductor syllabus: जानें राजस्थान रोडवेज कंडक्टर भर्ती का सिलेबस और एग्जाम पैटर्न, देख लें टॉपिक वाइज लिस्ट

बड़ी खबरें

View All

शिक्षा