29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

BHU Research Entrance Test 2021: रिसर्च एंट्रेंस टेस्ट 11 अप्रैल को होगा आयोजित, पढ़ें जरुरी निर्देश

BHU Research Entrance Test 2021: बनारस हिंदू विश्वविद्यालय द्वारा 11 अप्रैल को रिसर्च एंट्रेंस टेस्ट का आयोजन किया जाएगा। जिन विद्यार्थियों ने रिसर्च के लिए आवेदन किया था, वे अपने एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट http://bhuonline.in/ से डाउनलोड कर सकते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Deovrat Singh

•

Updated: 10 Apr 2021, 11:48 PM IST

online exam in universities

online exam in universities

BHU Research Entrance Test 2021: बनारस हिंदू विश्वविद्यालय द्वारा 11 अप्रैल को रिसर्च एंट्रेंस टेस्ट का आयोजन किया जाएगा। जिन विद्यार्थियों ने रिसर्च के लिए आवेदन किया था, वे अपने एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट http://bhuonline.in/ से डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा केंद्र पर सभी विद्यार्थियों को कोरोना गाइडलाइन का सख्ती से पालन करना होगा। परीक्षा के लिए जाते समय उम्मीदवार को अपने प्रवेश पत्र के साथ वैलिड आईडी प्रमाण पत्र भी साथ ले जाना होगा। BHU Research Entrance Test 2021 ऑनलाइन मोड में आयोजित किया जाएगा। बीएचयू द्वारा आयोजित इस प्रवेश परीक्षा के जरिए पीएचडी, इंटीग्रेटेड एमफिल प्रोगाम में प्रवेश दिया जाएगा। परीक्षा संबंधित सभी जरुरी डिटेल्स के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

Read More: यूनिवर्सिटी में क्लर्क और असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर निकली भर्ती, जल्द करें अप्लाई

BHU Research Entrance Test 2021
बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी, बीएचयू की ओर से आयोजित होने वाली रिसर्च एंट्रेंस ट्रेस्ट परीक्षा पहले 2 अप्रैल को होने वाली थी, लेकिन बाद में परीक्षा को स्थगित कर दिया गया था। इस संबंध में बीएचयू ने एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करते हुए कहा था कि 2 अप्रैल को बीएचयू RET छुट्टी के कारण स्थगित की जा रही है। इसके बाद यह परीक्षा 11 अप्रैल, 2021 को शेड्यूल की गई है। वहीं परीक्षा से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

Read More: बारहवीं पास से पोस्ट ग्रेजुएट युवाओं के लिए निकली भर्ती, सीधे इंटरव्यू से होगा चयन

BHU Research Entrance Test 2021 Exam Pattern
बीएचयू रिसर्च प्रवेश प्रवेश परीक्षा दो भागों में आयोजित की जाएगी। भाग ए दो घंटे की अवधि का होगा। दोनों सेक्शन में 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक प्रश्न के लिए 3 अंक निर्धारित किए गए हैं। परीक्षा में तार्किक और विश्लेषणात्मक क्षमता और रिसर्च पद्धति पर आधारित प्रश्न पूछे जाएंगे। बीएचयू रिसर्च एंट्रेंस टेस्ट के एमफिल में सभी विषयों के लिए निगेटिव मार्किंग होगी। इनमें प्रत्येक सही उत्तर के लिए तीन अंक दिए जाएंगे और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक अंक काटा जाएगा। वहीं परीक्षा से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

Read More: क्लर्क और डाटा एंट्री ऑपरेटर सहित विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, यहां से करें अप्लाई

आरईटी / एमफिल में सभी विषयों के लिए नकारात्मक अंकन होगा। प्रत्येक सही उत्तर के लिए तीन अंक दिए जाएंगे और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक अंक काटा जाएगा। जिन प्रश्नों को अटेंड नहीं किया है, उन प्रश्नों को कोई अंक नहीं दिया जाएगा। पार्ट बी संबंधित विभागों, स्कूलों या केंद्रों में विभाग द्वारा संचालित किया जाएगा। इसमें अनुसंधान प्रस्ताव और साक्षात्कार शामिल होगा। परीक्षा दो पार्ट के लिए कुल 100 अंकों के लिए आयोजित की जाएगी- शोध प्रस्ताव के लिए 25 अंक और व्यक्तिगत साक्षात्कार के लिए 25 अंक निर्धारित किए गए हैं।

Web Title: BHU Research Entrance Test 2021 Important Instruction

बड़ी खबरें

View All

शिक्षा

ट्रेंडिंग