
BHU Vacancy 2025
BHU: बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) द्वारा जूनियर क्लर्क (ग्रुप C) के 199 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। पहले इसकी अंतिम तिथि 17 अप्रैल 2025 निर्धारित की गई थी, लेकिन अब इसे बढ़ाकर 30 अप्रैल 2025 कर दिया गया है। इच्छुक अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट bhu.ac.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 199 पद भरे जाएंगे। जिनमें 80 पद सामान्य वर्ग के लिए, 20 पद आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के लिए , 28 पद अनुसूचित जाति (SC) के लिए, 13 पद अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए, 50 पद अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के लिए और 8 पद दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए आरक्षित हैं।
इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, कंप्यूटर दक्षता परीक्षा, स्किल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। जो भी उम्मीदवार इन तीन चरणों को पास कर लेगा वो इस पद के लिए योग्य होगा। उम्र सीमा की बात करें तो सामान्य वर्ग के लिए 18 से 30 वर्ष तय किया गया है। वहीं ओबीसी वर्ग के लिए 18 से 33 वर्ष और एससी/एसटी वर्ग के लिए 18 से 35 वर्ष आयु सीमा है।
जूनियर क्लर्क के पद के लिए चयनित अभ्यर्थियों को पे लेवल-2 के अनुसार ₹19,900 से ₹63,200 तक का मासिक वेतन मिलेगा। आवेदन के लिए लगने वाले शुल्क की बात करें तो जनरल, ईडब्ल्यूएस, ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के तौर पर 500 रुपए का भुगतान करना होगा। वहीं एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी, महिला वर्ग के उम्मीदवारों के लिए कोई भी शुल्क नहीं होगा।
Updated on:
26 Apr 2025 01:11 pm
Published on:
26 Apr 2025 01:11 pm
